लाइव टीवी

Paragliding in India: भारत में पैराग्लाइडिंग की बेस्ट जगहें, जानें कहां करें आसमान में उड़ने का शौक पूरा

Updated May 24, 2022 | 21:33 IST

5 Best paragliding places in india: यदि आपको पैराग्लाइडिंग करने का शौक है, तो आपको यहां बताई जगहों पर जरूर जाना चाहिए। जानें देश में कहां कर सकते हैं आप अपने उड़ने का शौक पूरा।

Loading ...
भारत में पैराग्लाइडिंग करने की 5 बेहतरीन जगह
मुख्य बातें
  • हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेहतर जगह मानी जाती है
  • भारत में कई ऐसी जगह है जहां पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है
  • जानें भारत में पैराग्लाइडिंग करने की 5 बेहतरीन जगह

Best paragliding places in india: इन दिनों पैराग्लाइडिंग करने का फैशन काफी बढ़ गया है। लोग हिल स्टेशन पर जानें के बाद पैराग्लाइडिंग का मजा जरूर लेते है। वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह है जहां पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। लेकिन यहां बताई गई जगह पैराग्लाइडिंग करने की बेस्ट मानी जाती है। यह ज्यादातर हिले स्टेशनों पर ही कराया जाता है। अगर आपको पैराग्लाइडिंग करने का शौक है, तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में भारत में पैराग्लाइडिंग करने की 5 बेहतरीन जगह बताई गई है।बता दें कि पैराग्लाइडिंग करने की फीस लोकेशन के अनुसार 1500 से 5000 रुपये के बीच में पड़ती है।

Best locations for Paragliding in India

1. बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश)

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह पैराग्लाइडिंग करने की बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां आपको पैराग्लाइडिंग कराने वाले कई एक्सपर्ट मिल सकते हैं। यदि आप पैराग्लाइडिंग करने के शौकीन है, तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। 

2. नैनीताल (उत्तराखंड)

नैनीताल स्वर्ग का अनुभव कराता है। यह समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी पर बसा हुआ है। यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। पैराग्लाइडिंग के दौरान यहां का खूबसूरत नजारा आप देख सकते हैं। 

3. पंचगनी (महाराष्ट्र)

पंचगनी भारत के महाराष्ट्र में स्थित है। यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। यहां आपको खूबसूरत वादियां और पहाड़ देखने को मिल सकते हैं। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नवंबर और फरवरी पंचगनी में छुट्टी मनाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

4. शिलांग (मेघालय)

शिलांग 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। हर साल यहां लोग लाखों की तादाद में पैराग्लाइडिंग करने आते हैं। यहां 700 मीटर की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। यहां गर्मी के दिनों में पैराग्लाइडिंग खूब की जाती है। 

5. गंगटोक (सिक्किम)

गंगटोक भारत का बेहद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां आपको पैराग्लाइडिंग के अलावा और भी बहुत सारी चीजें देखने को मिल सकती हैं। गंगटोक जाने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मी का मौसम माना जाता है।