लाइव टीवी

Hartalika Teej Recipe: हरतालिका तीज पर खाएं गर्म-गर्म केसर जलेबी, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

Hartalika teej recipe, hartalika teej recipes, hartalika teej special recipe, kesar jalebi recipe, kesar jalebi recipe at home, kesar jalebi kaise banaae, kesar jalebi banane ki vidhi
Updated Sep 09, 2021 | 06:46 IST

Kesar Jalebi Recipe for Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज के शुभ और पवित्र पर्व की शोभा बढ़ाने के लिए आप अपने घरों में सिंपल रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। यहां जानें केसर जलेबी बनाने की आसान विधि।

Loading ...
Hartalika teej recipe, hartalika teej recipes, hartalika teej special recipe, kesar jalebi recipe, kesar jalebi recipe at home, kesar jalebi kaise banaae, kesar jalebi banane ki vidhi Hartalika teej recipe, hartalika teej recipes, hartalika teej special recipe, kesar jalebi recipe, kesar jalebi recipe at home, kesar jalebi kaise banaae, kesar jalebi banane ki vidhi
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
हरतालिका तीज पर ट्राई करें केसर जलेबी की यह आसान रेसिपी 
मुख्य बातें
  • 09 सितंबर को मनाया जाएगा‌ हरतालिका तीज का पर्व।
  • हरतालिका तीज पर ट्राई करें केसर जलेबी की रेसिपी।
  • तेल की जगह केसर जलेबी बनाने के लिए घी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल। 

Hartalika Teej 2021 Special Kesar Jalebi Recipe: सनातन धर्म के अनुसार वर्ष में पड़ने वाले सभी तीजों में हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष माना गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र तथा घर की सुख-शांति के लिए पूजा-आराधना करती हैं।

भारत में कोई भी व्रत, पर्व या त्योहार स्वादिष्ट मिष्ठान के बिना अधूरे माने जाते हैं। हरतालिका तीज पर भक्त अपने घरों में तरह-तरह के पकवान और मिष्ठान बनाते हैं। अगर आप भी हरतालिका तीज पर नई रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए बेहद स्वादिष्ट केसर जलेबी की रेसिपी लेकर आए हैं।

घर पर केसर-जलेबी के लिए सामग्री:

मैदा- 1 कप
दही- 1/4 कप
चीनी- 1 कप
पानी- 1 कप
केसर- 1/2 छोटा चम्मच
देसी घी या तेल
मोटा कपड़ा

केसर जलेबी बनाने की विधि

  1. केसर जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इस बाउल में मैदा और दही मिक्स कर दें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे आपका घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं रहना चाहिए।
  2. अब खमीर उठने के लिए इस बैटर को रात भर छोड़ दीजिए। आप चाहें तो इसे 7 से 8 घंटे के लिए भी रख सकते हैं।
  3. चाशनी के बिना जलेबी अधूरी है इसलिए चाशनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। 
  4. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पकने दें। जब इस मिश्रण को उंगली में लेने से तार खींचने लगे तब फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। अब इस तैयार की गई चाशनी में केसर डाल दीजिए और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
  5. जब जलेबी के बैटर में खमीर उठ जाए, तब एक मोटा कपड़ा लीजिए और उसे कोन का‌ आकार दीजिए। अब कोन की नोक को कैंची से काटकर जलेबी बना कर देखें। अगर आपको पतली जलेबी चाहिए तो नोक को‌ कम कांटे। 
  6. केसर जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लीजिए और उसे गर्म कर लीजिए। जब कढ़ाई गर्म हो जाए तब उसमें तेल या घी डाल कर गर्म करें। अब बैटर से जलेबियां बनाएं और उन्हें तलें। जब तक यह हल्के भूरे रंग के ना हो जाए तब तक उन्हें तलें। जलेबी तलते समय तैयार हो गई जलेबी को चाशनी में डालते जाएं।  
  7. केसर जलेबी को परोसने के लिए एक सुंदर सा प्लेट ले लें। आप इसमें अपनी जलेबी को सजा कर रखें। आप चाहें तो अपनी जलेबी पर केसर की गार्निशिंग भी कर सकते हैं।