लाइव टीवी

Janmashtami 2022 Decoration: जन्माष्टमी में कृष्ण की भक्ति में हो जाएं लीन, इन आसान तरीकों से सजाएं पूजाघर

Updated Aug 18, 2022 | 22:30 IST

Easy Tips To Decorate Temple on Janmashtami 2022: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों भव्य झांकियां सजाई जाती है। अगर आप घर पर ही कृष्ण जन्माष्टमी बनाना चाहते हैं तो घर के मंदिर को कई आइडियाज से सजा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Tips to decorate mandir on Janmashtami 2022
मुख्य बातें
  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह लीन हो जाते हैं
  • ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से विशेष फल की प्राप्ति होती है
  • इस दिन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई जाती है।

How To Decorate Temple On Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। भगवान विष्णु ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। भगवान श्री कृष्ण की चंचल अदाओं, नटखट शरारत व निर्मल मन के कारण वह सभी के प्रिय हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह लीन हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई जाती है और नाच गाने के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन आप भी अपने घर के मंदिर को अच्छे से सजाकर लड्डू गोपाल का स्वागत कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूजा घर सजाने के आसान टिप्स के बारे में।

Also Read- Radha Krishna Dress : जन्माष्टमी के दिन बच्चों को बनाना चाहते हैं राधा कृष्ण तो जानें कैसे लें ऑनलाइन ड्रेस

फूलों से सजाएं

मंदिर को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल सबसे बेहतर तरीका है। भगवान श्री कृष्ण को चमेली और मोगरे की सुगंध बेहद पसंद है। ऐसे में लड्डू गोपाल का स्वागत करने के लिए पूरे मंदिर को चमेली और मोगरा के फूलों से सजाएं। इसके लिए आप फूलों की लंबी-लंबी माला लगा सकते हैं । मंदिर के चारों तरफ फूल बिखेर दें और भगवान श्री कृष्ण के झूले को भी फूलों से सजाएं। सुंदर सुंदर फूलों से मंदिर की खूबसूरती भी बढ़ेगी व पूरा वातावरण भी भक्तिमय हो जाएगा।

Also Read- Janmashtami Special Mehndi: जन्माष्टमी में इस तरह हाथों में लगाएं डिजाइनर मेहंदी

लगाएं रंग बिरंगी लाइट

फूलों के अलावा रंग बिरंगी लाइटों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी मंदिर की शोभा कई गुना बढ़ा देगी। इसके लिए आप लाल, नीली, गुलाबी व पीले रंग की छोटी-छोटी झालर की लड़ियां लगा सकती हैं। इन खूबसूरत झालरों से पूरा घर जगमगा उठेगा।

रंगोली जरूर बनाएं

इसके अलावा मंदिर में रंगोली जरूर बनाएं। जन्माष्टमी में रंगोली का विशेष महत्व है। इंटरनेट पर देख कर कई डिजाइनर रंगोली बना सकते हैं। दही हांडी, मोर पंख व बांसुरी के डिजाइन की गई रंगोलियां आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।