लाइव टीवी

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Shayari: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शायरी Wishes और Status Quotes

Updated Oct 02, 2021 | 07:41 IST

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Shayari, Status, Messages in Hindi: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 2 अक्टूबर को जन्मदिन है। यहां देखिए लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित शायरी।

Loading ...
लाल बहादुर शास्त्री 2021 जयंती
मुख्य बातें
  • 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था लाल बहादुर शास्त्री का जन्म
  • भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री
  • शास्त्री जी की जयंती पर इन विशेज, शायरी और कोट्स से दें बधाई

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Shayari, Messages: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन मनाया जाता है जिनका जन्म साल 1904 में आज के ही दिन हुआ था और वह पंडित जवाहर लाला नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। शास्त्री जी उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में शारदा प्रसाद और रामदुलारी देवी के घर जन्मे थे। उनका शुरुआती नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था, अपना पूरा जीवन सादगी के साथ व्यतीत करने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने हरीशचंद्र उच्च विद्यालय से स्कूली पढ़ाई की थी, उसके बाद उन्होंने काशी विद्या पीठ से स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की, जिसके बाद उन्हें शास्त्री की उपाधि दी गई।

नीचे देखिए लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कोट्स और बधाई संदेश और इन्हें भेजकर या स्टेटस पर लगाकर शास्त्री जी को करें याद।

1. जो हैं भारत माता के सच्चे लाल,
भारत रत्न जिनका अभिमान,
आज मनाओ उनकी जयंती,
दिलाया जिन्होंने हमें सम्मान.
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

2. भारत मां के लाल की बहादुरी पर सबको नाज है,
लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे वीर सपूत की जरूरत भारत को आज है।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021!

3. शत-शत नमन है भारत के लाल को
जिसने देशहित को ही अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से,
देश अग्रसर हो पाया...
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

4. शास्त्री जी का जन्मदिन सबके लिए एक पर्व है,
ऐसे वीर सपूत पर भारत माता को भी गर्व है।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti!

5. जिनके ही दृढ़ अनुशासन से,
वह पाक हिंद से हारा था,
जय जवान जय किसान,
यह इनका ही तो नारा था.
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

6. कद था उनका छोटा, पर चरित्र था विशाल।
लाल बहादुर शास्त्री थे भारत माता के लाल।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021!

7. जब लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस आता है,
हृदय शत-शत नमन करने को झुक जाता है.
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।

8. देश प्रेम के प्रबल वेग से,
राजनीति में प्रवेश लिया,
भारत की एकता और अखंडता के लिए,
जय जवान , जय किसान का,
अटल संदेश दिया।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti!

9. महात्मा गांधी और विवेकानंद के विचारो के मतवाले थे,
लाल बहादुर शास्त्री वाकई में बहुत हिम्मतवाले थे।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. सरल उनका स्वभाव था,
पर उच्च थे उनके विचार,
हरित क्रांति का बीज बो कर,
दुश्मन पर किया मूक प्रहार।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021!

11. प्रधानमंत्री बनकर भारत का,
जिन्होंने देश को दी नई उड़ान,
याद रहे सदा उनका योगदान,
उपकार हम पर है उनका महान।।
Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti!

साल 1965 में पाकिस्तान को युद्ध में सबक सिखाने के बाद लाल बहादुर शास्त्री ताशकंद में समझौते के लिए पहुंचे थे जहां उनकी हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई थी।