लाइव टीवी

Online Bra Shopping Hacks: अगर ऑनलाइन खरीदना है ब्रा? तो इन 5 बातों पर जरूर दें ध्यान

Updated Feb 14, 2021 | 12:59 IST

bra shopping tips for women : अगर आप ऐसी जगह से ब्रा खरीद रही हैं जहां ट्राई करने की सुविधा नहीं है या फिर ऑनलाइन खरीद रही हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर अपने लिए सही ब्रा चुनें।

Loading ...
bra online shopping Tips
मुख्य बातें
  • ब्रा का साइज पता होना आवश्यक है।
  • सही ब्रा ही आपको शेप देती है और कम्फर्टेबल महसूस कराती है।
  • कवरेज के बारे में भी जानकारी लेना जरूरी है।

ब्रा जिसे महिलाएं रोज पहनती हैं उसका साइज भी कई लोगों को पता नहीं होता। कई बार तो गलत साइज की ब्रा को ही सही समझा जाता है। पहले तो मॉल आदि में ब्रा को ट्राई करके खरीदना आसान होता था, लेकिन अब कोविड के बाद से वो ऑप्शन भी बंद हो गया है क्योंकि अधिकतर जगहों पर ट्रायल रूम बंद कर दिए गए हैं। इसी के साथ, अच्छी क्वालिटी की ब्रा ऑनलाइन भी मिल जाती है, लेकिन वहां भी यही समस्या है कि सही प्रोडक्ट का चुनाव कैसे किया जाए। तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स जिसे अपनाकर आप आसानी से ब्रा खरीद सकेंगी। 

  • -स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट और सपोर्ट का रखें ध्यान 

जब भी आप ऑनलाइन ब्रा खरीदती हैं तब आपने देखा होगा कि अलग-अलग स्टाइल और शेप की ब्रा मिलती है। हो सकता है कि आप उन स्टाइल्स से इम्प्रेस भी हो जाएं, लेकिन एक बात जिसका ध्यान आपको रखना चाहिए वो ये है कि ब्रा के स्टाइल के साथ-साथ आपको कंफर्ट और सपोर्ट का ध्यान भी रखना है। 

  • -कवरेज के बारे में जानकारी लेना न भूलें

अच्छा स्टाइल, कंफर्ट और सपोर्ट तो जरूरी है उसी के साथ कवरेज का ध्यान भी रखें। फुल कवरेज, हाफ कवरेज या पुश अप आप किस तरह की ब्रा ले रही हैं वो आपके ब्रेस्ट्स के हिसाब से चुनें। अगर ब्रेस्ट हेवी हैं तो फुल कवरेज ब्रा ही सबसे अच्छी होगी। 

  • -नई ब्रा खरीदने से पहले हमेशा चेक करें साइज

अपने साइज को लेकर आप कभी पूरी तरह से श्योर नहीं हो सकती हैं। कई महिलाएं एक ही तरह की ब्रा सालों तक पहनती रहती हैं। तब भी जब उनका शरीर बदल गया हो। आपको हमेशा अपने लिए नई ब्रा खरीदने से पहले साइज चेक कर लेना चाहिए। आप ऑनलाइन ब्रा साइज कैल्कुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इंची टेप से खुद का साइज नाप सकती हैं।

  • -बल्क में खरीदें ब्रा

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं तो ये सबसे अच्छा होगा कि आप एक साथ बहुत सारी ब्रा खरीदें। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे अच्छी बात ये होती है कि आप सारा सामान एक साथ मंगवा सकती हैं और इसे हमेशा वापस करने का ऑप्शन भी बना रहता है।