लाइव टीवी

Sawan Shivratri 2021: सावन शिवरात्रि पर शुभेच्छा संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं, Message, Status लगाकर करें विश

Updated Aug 05, 2021 | 14:45 IST

Sawan Shivratri Wishes: शिव उपासकों के लिए सावन शिवरात्रि बेहद अनुकूल मानी गई है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 06 अगस्त के दिन पड़ रही है। सावन शिवरात्रि पर अपने खास मित्रों तथा परिजनों को इन संदेशों के साथ विश करें।

Loading ...
सावन शिवरात्रि पर इन खास संदेशों के साथ करें परिजनों को विश (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष यह शिवरात्रि तिथि 06 अगस्त के दिन पड़ रही है।
  • श्रावण शिवरात्रि या सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए, प्रसन्न हो कर भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
  • सावन शिवरात्रि पर कोट्स, मैसेज और स्टेट्स लगाकर आप अपने दोस्तों तथा परिजनों को सावन शिवरात्रि के शुभेच्छा संदेश जरूर दें।

Sawan Shivratri 2021 Wishes: सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि का नाम दिया गया है। साल में पड़ने वाली कुल 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि शिव भक्तों के लिए उत्तम मानी गई हैं। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 06 अगस्त शुक्रवार के दिन पड़ रही है। कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। इस दिन आप अपने परिजनों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं अवश्य दें। इसके साथ अपने बड़ों से आशीर्वाद लें। 

Sawan shivratri wishes in hindi, sawan shivratri wishes, सावन शिवरात्रि के लिए शुभेच्छा संदेश

भोले की महिमा है अपरंपार,
करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,
शिव की दया आप पर बनी रहे,
और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।


एक पुरुष, एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।।
सावन शिवरात्रि की आपको शुभकामनाएं।


शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
जय शंकर, हैप्पी सावन शिवरात्रि।


शिव की शक्ति से
शिव की भक्ति से
खुशियों की बहार मिले
महादेव की कृपा से
आप सब दोस्तों को जिंदगी में प्यार मिले
हैप्पी सावन शिवरात्रि।


भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको,
आप करें अपनी जिंदगी में खूब तरक्की,
और हर किसी का प्यार मिले आपको।
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।


सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं,
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं,
शिव ही ब्रह्मा, शिव ही शक्ति हैं
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।


भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं


है हाथ में डमरू है
और काल नाग है साथ
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो है भोले नाथ
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।


शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया
Happy Sawan Shivratri

Shiv Ji ki kripa aap par sadaiv bani rahe. Sawan Shivratri ke pavan avsar par aapko dheron shubh kamnayein.


Experience the mystical beauty of the atmosphere on the auspicious day of Shravan Shivratri and feel Lord Shiva's divine presence. Here's wishing you and your family—a very happy Sawan Shivratri.


Mere aur mere pariwar ki or se, aapko Sawan Shivratri ki bahut bahut subh kamnayein.


The mere utterance of OM Namah Shivaya with utmost devotion is substantial to make you feel the power of God within you. Happy Shravan to you.


सावन शिवरात्रि पर इन संदेशों के साथ अपने परिजनों को विश करें। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करना उपासकों के लिए बेहद अनुकूल माना गया है।