लाइव टीवी

Gonda: गोंडा में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 2 मकान ढहा, 8 लोगों की मौत 

Updated Jun 02, 2021 | 11:08 IST

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस को मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। 

Loading ...
गोंडा में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 2 मकान ढहे, 7 लोगों की मौत।
मुख्य बातें
  • मंगलवार रात गोंडा जिले में हुई सिलेंडर फटने की घटना
  • हादसे में दो मंजिला इमारत ढहा, 7 लोगों की जान गई
  • मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला, सीएम ने दुख जताया

गोंडा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। वजीर गंज इलाके के टिकरी गांव के एक घर सिलेंडर का विस्फोट होने पर घर ढह गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लोगों को बचाया गया है। सात घायल लोगों इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बचाव कार्य जारी
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस को मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह हादसा घटा है, उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था। 

मृतकों में 4 बच्चे शामिल
क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने बताया, 'गोंडा के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव में रात को खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच चल रही है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। मलबे से सभी को निकाल लिया गया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।'

घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।