लाइव टीवी

Lucknow: Covid 19 पॉजिटिव पाया गया नाबालिग जुवेनाइल शेल्टर होम से भागा, तलाश जारी

Updated Aug 05, 2020 | 14:56 IST

जुवेनाइल शेल्टर होम में रह रहा एक नाबालिग लड़का कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला लखनऊ का है।

Loading ...
कोरोना संक्रमित नाबालिग शेल्टर होम से भागा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार इस महामारी से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़का कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाग गया। वह पारा रोड स्थित शेल्टर होम में रह रहा था और शेल्टर होम से ही भाग गया। 

पुलिस के मुताबिक वह एक अन्य शख्स के साथ शेल्टर होम से रविवार को भाग गया जिसे अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। पुलिस ने बताया कि दूसरे लड़के को चिनहट स्थित उसके घर से पकड़ लिया गया है दूसरे का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।

28 जुलाई को पारा शेल्टर होम में कुल 6 नाबालिग लड़कों को भर्ती किया गया था ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार को शेल्टर होम इंचार्ज संजय सोनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने चिनहट स्थित उसके घर से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक उसे मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे फरार लड़के की तलाश जारी है। दूसरा लड़का उन्नाव का रहने वाला बताया जाता है जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। सोनी ने बताया कि उन्नाव के इस नाबालिग लड़के को अक्टूबर 2019 में शेल्टर होम में रखा गया था।

28 जुलाई को शेल्टर होम में रह रहे सभी 152 नाबालिगों का कोविड 19 टेस्ट करवाया गया था। इनमें 6 लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद इन्हें फौरन आइसोलेट कर दिया गया था। जब बाद में काउंटिंग की गई तो तो नाबालिग लापता पाए गए। इसके बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।