लाइव टीवी

CM Yogi ने किया अपने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

UP Cabinet: CM Yogi adityanath divided the portfolios of new ministers
Updated Sep 27, 2021 | 22:06 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। 

Loading ...
UP Cabinet: CM Yogi adityanath divided the portfolios of new ministersUP Cabinet: CM Yogi adityanath divided the portfolios of new ministers
CM Yogi ने किया अपने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
मुख्य बातें
  • सीएम योगी ने किया नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
  • जितिन प्रसाद को मिला प्राविधिक शिक्षा विभाग का जिम्मा
  • दिनेश खटीक जी को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को हुए विस्तार में जिन सात मंत्रियों को शामिल किया है उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है। नए मंत्रियों में एकमात्र कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। रविवार को ही उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था।

जितिन प्रसाद को मिला अहम विभाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, 'उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में कल शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। आपको हार्दिक बधाई!'

 राज्यमंत्रियों को मिले ये विभाग

अपने अगले ट्वीट में योगी ने लिखा, 'मा. राज्य मंत्री श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी को राजस्‍व विभाग, मा. राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार जी को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग, मा. राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक जी को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है। राज्य मंत्री श्री पलटू राम जी को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रान्‍तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, मा. राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत जी को सहकारिता विभाग, मा. राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। आप सभी को बधाई।'

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

आपको बता दें कि राज्य में जो सात नये मंत्री बने हैं उनमें तीन का संबंध पिछड़ा वर्ग, तीन का दलित समूह और जबकि एक का ब्राह्मण समुदाय से है। मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्री जितिन प्रसाद (शाहजहांपुर) ब्राह्मण समाज से आते हैं। राज्य मंत्री बनाये गये बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, गाजीपुर की विधायक संगीता बलवंत बिंद और विधान परिषद सदस्य धर्मवीर सिंह प्रजापति (आगरा) पिछड़ा वर्ग से आते हैं। गंगवार कुर्मी समाज, संगीता बिंद (मछुआरा) और धर्मवीर प्रजापति कुम्हार जाति के हैं। शपथ लेने वाले तीन अन्‍य राज्‍य मंत्रियों में सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार गोंड (अनुसूचित जनजाति) मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के विधायक दिनेश खटीक (सोनकर) और बलरामपुर क्षेत्र से पलटू राम दलित वर्ग के हैं।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।