लाइव टीवी

UP Crime: ये कैसी 'मां', अपने ही बच्चों को मार डाला, फिर खुद झूली फंदे पर, ये है दिल दहला देने वाली घटना

Updated Sep 20, 2022 | 20:18 IST

UP Crime: गांव कुकहा में एक मां ने अपने दो मासूमों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर झूल गई। पुलिस इसे मां द्वारा बच्चों की हत्या करना मान रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
गांव कुकहा में हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए अमेठी एसपी डॉ. इलामारन
मुख्य बातें
  • दो बच्चों निधि (4) व ढाई साल के रितेश के गर्दन कटे शव पड़े हुए थे
  • मृतका शीतल का शव फंदे पर झूल रहा था
  • घटना शिवरतनगंज थाना इलाके के गांव कुकहा की है

UP Crime: यूपी के अमेठी जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने दो कलेजे के टुकड़ों को मौत के घाट उतारा। इसके बाद वह खुद फंदे पर झूल गई। ये सनसनीखेज घटना शिवरतनगंज थाना इलाके के गांव कुकहा की है। घटना का खुलासा मंगलवार को जब हुआ जब मृतका की सास उसे जगाने गई। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो सास ने गांव के लोगों को बुलाया।

इसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो सब दंग रह गए। दो बच्चों की गर्दन कटे शव पड़े हुए थे। वहीं मृतका का शव फंदे पर झूल रहा था। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर आए शिवरतनगंज एसएचओ अमरेंद्र सिंह राव ने महिला के शव को फंदे से उतरवाया व तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। 

ये है पूरा मामला 

शिवरतनगंज एसएचओ अमरेंद्र सिंह राव के मुताबिक गांव कुकहा का धर्मराज पासी लखनऊ में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी शीतल (28), मां ननकाव सहित बेटी निधि (4) व ढाई साल का बेटा रितेश रहते थे। सोमवार रात्रि को खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह ननकाव ने बहु को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो। दोनों बच्चों के रक्त रंजित शव पड़े थे। वहीं शीतल का शव फंदे से झूल रहा था। एसएचओ के मुताबिक, मृतका का पति अपने भाई आशाराम के साथ लखनऊ में रहता है। गांव रामपुर की रहने वाली मृतका शीतल का 5 साल पहले धर्मराज से प्रेम-विवाह हुआ था। 

पुलिस मान रही दोनों बच्चों का मां ने किया कत्ल

वारदात की जानकारी मिलने के बाद अमेठी एसपी डॉ. इलामारन मौके पर आए व मामले की जानकारी ली। एसपी के मुताबिक, घटना स्थल की जांच करने के बाद प्रथम दृष्टया लग रहा है कि, महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारा है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाई है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि, आखिर ऐसा क्या हुआ था कि, एक मां को अपने बच्चों की हत्या करने का इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया। 


 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।