लाइव टीवी

Yogi Adityanath: दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार के 100 दिन, CM आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Updated Jul 04, 2022 | 13:18 IST

संवाददाता सम्मेलन को संबोदित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पीए मोदी के मार्गदर्शन और निर्देशन में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर विश्वास जताया है। विधानसभा के बाद विधान परिषद के चुनाव हुए 36 में से 33 सीट पर जीत हुई और विधान परिषद का सदन पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गया।

Loading ...

100 days of Yogi government : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है। सीएम योगी ने सोमवार को कहा कि सरकार बनने के बाद से राज्य सरकार अपने लक्ष्यों एवं विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा कर रही है। विकास कार्यों को लेकर सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। विधान परिषद खासकर उप चुनावों में मिली जीत ने यह साबित किया है कि राज्य सरकार जनता के उम्मीदों पर खरा उतरी है। 

संवाददाता सम्मेलन को संबोदित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पीए मोदी के मार्गदर्शन और निर्देशन में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर विश्वास जताया है। विधानसभा के बाद विधान परिषद के चुनाव हुए 36 में से 33 सीट पर जीत हुई और विधान परिषद का सदन पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गया। इसके बाद दो लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न हुए। रामपुर,आजमगढ़ दोनों सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद मिला,प्रधानमंत्री जी के बेहतर समन्वय का परिणाम है,जिसके कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

सीएम ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड 

  • पहले प्रदेश, परिवारवाद, दंगों,अराजकता के लिए जाना जाता था, 2017 के पहले प्रदेश में पहचान की संकट थी।
  • केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने की राज्य सरकार में इच्छाशक्ति ही नहीं होती थी।
  • हमने 5 वर्ष में कानून का राज स्थापित किया,जिसके परिणामस्वरूप निवेश आये,अपराध और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया,हमने 100 दिन में 847 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की।
  • अवैध पार्किंग, अवैध टैक्सी स्टैंड हटाये गए, प्रदेश भर से 68 हजार से अधिक अवैध अतिक्रमण स्थल हटाये गए।
  • पहली बार धर्मस्थलों से माइक हटाये गए,1 लाख से अधिक माइक को हटाया गया,या उनकी ध्वनि को कम किया गया।
  • आज सड़को पर कोई भी कार्यक्रम नही होते,अलविदा की नमाज़,ईद की नमाज सड़क पर नही होते।
  • पाक्सो एक्ट अंतर्गत महिला, बालिकाओं के अपराधियों को प्रभावी पैरवी करते हुए सज़ा दिलाई गई।
  • प्रदेश में आज हर तहसील में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की ओर अग्रसर है,अगले 2 वर्ष में विश्वास है कि ये पूरा हो जाएगा।
  • प्रदेश की जीडीपी में दोगुनी वृद्धि हुई,प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हुई, बजट भी दोगुना हुआ।

'उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं'
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद यह समय आया कि एक सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत मिला,और किसी मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया। उत्तर प्रदेश देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है,प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं, उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में बेहतर कर सकता है। हमारा दूसरा कार्यकाल जो जनता ने दिया है,हम उस यात्रा को नई उड़ान के साथ पूरा कर रहे हैं,उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है। हमने दोबारा आने के बाद पूरी व्यवस्था को दस सेक्टर में बांटकर कार्य शुरू किया,मंत्रियों ने प्रजेंटेशन स्वयं बनाया और मंत्रिमंडल के सामने समीक्षा हुई।

प्रदेश में ई-विधान लागू हुआ-सीएम
सीएम योगी ने कहा, 'मुझे प्रसन्नता है सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को हमारे 18 मंत्री समूहों ने सभी कमिश्नरी में कैम्प किया,जनपद स्तर,ग्राम स्तर तक गए,जनता चौपाल के कार्यक्रम के आयोजन हुए। मंत्रिसमूह अब तक दो-दो कमिश्नरी का भ्रमण कर चुके हैं। ये सारे कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए टीमवर्क की तरह काम किये जा रहे हैं। हमने तकनीकी का उपयोग किया,पहली बार सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन कार्यक्रम लागू किया। ई-विधान लागू हुआ,आखिर सत्र इसी कार्यक्रम पर आयोजित हुआ। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।