लाइव टीवी

Mumbai Metro: मार्च से मुंबई में चलेगी मेट्रो, दहिसर से लेकर दहाणूकरवाडी तक लगाएगी फेरा

Updated Mar 09, 2022 | 17:55 IST

Mumbai Metro: मुंबई में जिस मेट्रो ट्रेन के बल पर भारतीय जनता पार्टी मनपा को जीतने का सपना देख रही थी उसी मेट्रो के सहारे अब उद्धव ठाकरे सरकार भाजपा के उत्तर मुंबई के गढ़ में सेंध लगाने जा रही है।

Loading ...
मेट्रो -2 ए का संचालन इसी महीने से शुरू होगा
मुख्य बातें
  • मुंबई मेट्रो 2ए दहिसर से दहाणूकरवाडी तक लगाएगी फेरा
  • पहला चरण दहिसर और दहानुकरवाड़ी स्टेशन के बीच खुलेगा
  • मेट्रो 2ए को मार्च से ही चलाने का सरकार ने लिया फैसला

Mumbai Metro: सत्ता में रहते हुए बीजेपी जिस मेट्रो के बल पर मुंबई मनपा को फतह करने का सपना देख रही थी। उसी मेट्रो को चला कर उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार बीजेपी के उत्तर मुंबई के गढ़ में सेंध लगाने जा रही है। उत्तर मुंबई जिले को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। सांसद,विधायक से लेकर इस जिले में सबसे ज्यादा नगरसेवक तक बीजेपी के जीत कर आते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली  महाविकास अघाड़ी सरकार ने मेट्रो 2ए को इसी महीने चलाने का फैसला लिया है। मेट्रो 2ए दहिसर से लेकर दहाणूकरवाडी स्टेशन तक चलाए जाने का निर्णय एमएमआरडीए ने लिया है।

गौरतलब है कि 2014 में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनी थी। उसी दौरान भाजपा ने 2022 में मुंबई मनपा में अपना महापौर बनाने का सपना देखना शुरु किया था। 2017 के मनपा चुनाव में बीजेपी महज दो सीट से शिवसेना से पीछे रही थी। यानी 2017 के मनपा चुनाव में शिवसेना 75 से 84 सीट पर पहुंची थी तो बीजेपी ने ऊंची छलांग लगाते हुए 31 से 82 पर जा पहुंची। जिसमें से लगभग 26 सीट महज उत्तर मुंबई से बीजेपी की झोली में आई थी। इन्ही 26 सीटों में से अधिक से अधिक अपनी झोली में लाने का प्रयास शिवसेना कर रही है। इसके लिए शिवसेना ने मेट्रो रुपी भाजपा के ब्रह्मास्त्र को उसी के खिलाफ उपयोग करने की चाल चली है। 

'मुंबई मेट्रो का जाल फडणवीस सरकार ने बिछाया'
उत्तर मुंबई के एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मुंबई भर में मेट्रो का जाल बिछाने का काम देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल में हुआ। इसे झूठलाया नही जा सकता पर यह भी उतना ही सच है कि जनता उसी को मानती है जिसको देखती है। दहिसर से दहाणूकरवाडी तक चलाई जाने वाली मेट्रो का जब उद्घाटन होगा तब उसका श्रेय लेने में उद्धव ठाकरे की सरकार कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। 

बता दें कि मनपा के चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कभी भी कर सकती है। इसी को देखते हुए एमएमआरडीए ने दहिसर से दहानुकरवाडी बीच दौड़ने के लिए तैयार मेट्रो 2 ए के 17 स्टेशनों में से 15 स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला ले लिया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई की दूसरी मेट्रो इसी पश्चिमी उपनगर पर चलने वाली है। एमएमआरडीए के अनुसार, स्थानीय लोगों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया। अपर दहिसर का नाम बदलकर आनंद नगर किया गया। इसी तरह  बोरीवली में डॉन बॉस्को मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर बोरीवली वेस्ट मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है, जबकि महावीर नगर मेट्रो स्टेशन अब कांदिवली वेस्ट मेट्रो स्टेशन होगा।

कमिटी ने किए बदलाव

एमएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार, एक कमेटी का गठन किया गया था जो भी बदलाव किए गए थे,वह स्थानीय लोगों और इलाके के अनुरोध पर किया गया था। उदाहरण के लिए दहिसर के मामले में एक स्टेशन को अपर दहिसर मेट्रो स्टेशन के रूप में नामित किया गया था लेकिन हमने इसे आनंद नगर मेट्रो स्टेशन में बदल दिया। मेट्रो -2 ए का संचालन इसी महीने से शुरू होने वाला है। पहला चरण दहिसर और दहानुकरवाड़ी स्टेशन के बीच खुलेगा।

इन स्टेशनों के नाम बदले
 
पुराना नाम                           नया नाम

1. अपर दहिसर                    आनंदनगर
2. रूशी संकुल                      कंदारपाडा
3. आईसी कॉलोनी                  मंडपेश्वर
4. डॉन बोस्को                     बोरीवली वेस्ट
5. शिम्पोली                         पहाड़ी एक्सर
6. महावीर                            कांदिवली
7. कामराज नगर                दहानुकर वाडी
8. चारकोप                           वलनाई
9. मलाड                            मलाड वेस्ट
10.कस्तूरी पार्क                  लोअर मलाड
11. बांगुर नगर                   पहाड़ी गोरेगांव
12. गोरेगांव                        गोरेगांव वेस्ट
13. आदर्श नगर                   ओशिवरा
14. शास्त्रीनगर                   लोअर ओशिवरा
15. डीएन नगर                     अंधेरी वेस्ट

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।