लाइव टीवी

Mumbai Bike Thief: मुंबई में सामने आया महंगी बाइक्स चोरी करने का अनोखा तरीका, पुलिस भी रह गई हैरान

Updated Jul 21, 2022 | 21:56 IST

Mumbai Bike Thief: मुंबई से एक अजब-गजब चोर का मामला सामने आया है। शातिर चोर महंगी बाइकों का ट्रायल लेने के बहाने उसे लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में सामने आया महंगी बाइक्स चोरी करने का मामला
मुख्य बातें
  • मुंबई में गिरफ्तार हुआ अजब-गजब चोर
  • महंगी बाइकों का करता था ट्रायल राइड
  • फिर चलाते-चलाते ही हो जाता था फरार

Mumbai Bike Thief: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया गया है, जो महंगी बाइकों की राइड लेने के बहाने उन्हें लेकर फरार हो जाता था। 26 साल के आरोपी ने मुंबई में कई बाइकों की चोरी की वारदातों को अंजाम भी दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जुबेर इरफान सय्यद लोगों से उनके महंगी बाइकों को लेकर बात करता था और खुद एक बार राइड लेने की इच्छा जाहिर करता था। देखने में काफी अमीर लगने वाले जुबेर को जब बाइक मिल जाती तो वह उसे लेकर राइड के बहाने लेकर फरार हो जाता था। पुलिस फिलहाल आरोपी से और ज्यादा पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय जुबेर हैदराबाद का रहने वाला है और मुंबई में रहता है। जुबेर मुंबई में एक लग्जरी लाइफ जीता। उसका हमेशा से महंगे कपड़े पहनना और महंगी बाइकों को चलाना का शौक रहा है। इसलिए ही जुबेर हैदराबाद से मुंबई भी आया था। मई में जुबेर एक महंगी बाइक लेकर फरार हुआ था।

ऐसे की थी 7 लाख की बाइक चोरी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को इस बारे में बताया था कि, जुबेर ने एक दिन उसे रोका और बाइक की तारीफ की जिसके बाद उसने खुद भी यही बाइक खरीदने की इच्छा भी जताई। फिर जुबेर ने बाइक मालिक से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि, एक राइड लेकर देखना चाहता है। बाइक मालिक मान गया। करीब 7 लाख रुपये की बाइक लेकर जुबेर देखते ही देखते वहां से फरार हो गया। जिसके बाद बाइक मालिक आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इस बार जुबेर फंस जरूर गया था क्योंकि पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही तेजी के साथ एक्शन लिया और उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चुराई बाइक भी बरामद कर ली गई। आरोपी जुबेर के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।