लाइव टीवी

Mumbai Crime News: मुंबई में कलियुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, खुद ट्रेन के आगे कूदा, ये थी वजह

Updated Jul 10, 2022 | 18:53 IST

Mumbai Police: मुंबई के मुलुंड इलाके में एक हत्या मामले से सनसनी फैल गई। एक मां की उसके बेटे ने हत्या कर दी। हत्या के बाद वह लोकल ट्रेन के सामने कूद गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई के मुलंड इलाके की है घटना
  • पुलिस ने बताया कि, प्रॉपर्टी से जुड़ा है मामला
  • घायल लड़के को अस्पताल में कराया गया है भर्ती, हालत नाजुक

Mumbai News: घटना मुंबई के मुलुंड इलाके की एक सोसायटी की है। जहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक 22 साल के लड़के ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी खुद मरने के इरादे से चलती हुई लोकल ट्रेन के सामने कूद गया। बता दें कि, घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक स्थिती है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुलुंड स्थित वर्धमान नगर सोसायटी का है। शाम करीब साढ़े 5 बजे C-विंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाली 46 साल की छाया पांचाल को पड़ोसियों ने खून से लथपथ अवस्था में देखा। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस से पहले कि, पुलिस छाया पांचाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती, उसकी मौत हो चुकी थी।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी वारदात की सूचना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि, छाया के 22 साल के बेटे जयेश पांचाल को हादसे के वक्त वहां से जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने जैसे ही जयेश की तलाश शुरू की तो उन्हें सूचना मिली कि, उसने भी मुलुंड रेलवे स्टेशन पर जाकर लोकल ट्रेन के सामने सुसाइड करने की कोशिश की है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने केस किया दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रशांत कदम के मुताबिक, जयेश के हाथों लिखा हुआ एक पत्र भी पुलिस को मिला है, जिससे पता चलता है कि, उसने ही धारदार चाकू से गला रेतकर मां की हत्या कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि, मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। बता दें कि, फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।