लाइव टीवी

Noida Bus Service : नोएडा से आगरा का सफर हुआ आसान, अब रोजाना चलेंगी 16 बसें, यात्रियों को होगा फायदा

Updated Apr 07, 2022 | 21:36 IST

Noida Bus Service: नोएडा डिपो से आगरा के बीच बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब इस मार्ग पर 16 बसें चलेंगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

Loading ...
अब रोजाना चलेंगी 16 बसें, यात्रियों को होगा फायदा
मुख्य बातें
  • नोएडा डिपो से आगरा के बीच चलेंगी 16 बसें
  • रोजाना यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत
  • नोएडा डिपो से यात्रियों का आवागमन तेजी से बढ़ रहा

Noida Bus Service: नोएडा से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा डिपो से रोजाना आगरा जाने वाले यात्रियों की मांग पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई हैं। अब इस मार्ग पर 16 बसें चलेंगी। दरअसल, प्रतिदिन नोएडा और एनसीआर के लोग हजारों की संख्या में डिपो से आगरा के लिए बस पकड़ते हैं। कई बार अधिक यात्री होने के कारण सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मुसाफिरों की दिक्कतों को देखते नोएडा डिपो ने बसे बढ़ा दी हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बसों में रहती है अधिक भीड़

नोएडा डिपो से यात्रियों का आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जाने वाले यात्री अक्सर इस डिपो से बस पकड़ते हैं। नोएडा से आगरा के रूट पर रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या काफी रहती है। खासकर छुट्टियों के दौरान और त्योहारों के समय सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। संख्या अधिक हो जाने की वजह से कई बार बस में सीट मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर पहलुओं को देखते हुए नोएडा डिपो प्रशासन ने इस मार्ग पर दो अतिरिक्त बसें उतारने का निर्णय लिया है।

शासन द्वारा दी जाएगी 50 नई बसें

मोरना डिपो से बसों की समस्या को खत्म करने के लिए शासन द्वारा 50 नई बसें दी जाएगी। नई बसों के मिलने के बाद डिपो से लंबे रूटों के लिए बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल डिपो से ज्यादा लंबे रूटों के लिए बसें नहीं मिलती हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों उठानी पड़ती हैं। लेकिन नई सीएनजी बसों के आने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। ये बसें नए साल यानी जनवरी माह में डिपो को दिए जाने थे, लेकिन चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो गई। जिस कारण शासन द्वारा अभी तक यह बसें डिपो को नहीं दी गई हैं। नोएडा से बसों की संख्या बढ़ने यात्रियों को सफर काफी आसान हो जाएगा।