लाइव टीवी

Patna Crime News: पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी, पूछताछ में खुला बड़ा राज

Updated Jul 20, 2022 | 20:51 IST

Patna Crime: पटना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दो दिन पहले की गई युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी को दबोच लिया गया है। आरोपी के पास पुलिस को हथियार भी मिला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना पुलिस को हासिल हुई बड़ी कामयाबी
मुख्य बातें
  • जक्करपुर थाना क्षेत्र में 18 जुलाई की रात 11 बजे युवक पर हुआ था हमला
  • संजय नगर रोड नंबर पांच में युवक को मारी गई थी गोली
  • घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज, स्थिति गंभीर

Patna Crime: राजधानी में पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस ने शुरू कर दिया है। 18 जुलाई की रात जक्कनपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। 

बता दें, उक्त दिन संजय नगर रोड नंबर पांच में युवक को गोली मारी गई थी। सूचना पर जक्करपुर थाना के अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने ही घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

मामले में दो लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस बारे में पटना सदर एएसपी संदीप सिंह का कहना है कि, तथ्यों के आधार पर पुलिस ने युवक को गोली मारने वाले गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी मिला है। गोल की पहचान शंकर साव के बेटे के रूप में हुई है। इसी मामले में शंकर साव की पत्नी रिंकू देवी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके पास घटना में प्रयोग की गई पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला है। 

पैसे के लेन-देन के विवाद में मारी गई गोली

पुलिस का कहना है कि, पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक को गोली मारी गई है। गोली गोलू ने ही चलाई थी। गोलू और रिंकू देवी को जेल भेज दिया गया है। इनके पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टर और दो गोली मिली है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

राजधानी में बढ़ा है अपराध

पिछले दो से तीन महीनों में राजधानी में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। इसी हफ्ते राजाबाजार में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक दुकान से काम करके लौट रहा था। इसके अतिरिक्त हत्या और जानलेवा हमले की कई वारदातें हुईं हैं। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।