लाइव टीवी

Bihar First Phase Election: बिहार में पहले चरण के लिए मतदान आज, 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार, जानें जरूरी बातें

Updated Oct 28, 2020 | 05:45 IST

Bihar Elections first phase voting: बिहार में आज 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इस चरण में 71 विधानसभा क्षेत्र के करीब 2.14 करोड़ मतदाता 1,066 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

Loading ...
बिहार में आज वोटिंग
मुख्य बातें
  • बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज
  • आज 71 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट
  • प्रथम चरण में 1066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election) के लिए पहले चरण का मतदान आज होगा। आज 243 में से 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इस चरण में दो करोड़ से अधिक मतदाता 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला करेंगे।कोविड-19 के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

  1. एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1600 से घटाकर 1000 कर दी गई है। 
  2. 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । 
  3. पहले चरण में 2.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें से 1.01 करोड़ महिलाएं हैं।
  4. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 952 पुरूष और 114 महिलाएं हैं।
  5. इस चरण में जेडीयू 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही जबकि उसकी सहयोगी भाजपा 29 सीटों पर चुनावी समर में है। विपक्षी आरजेडी 42 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
  6. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें से 35 सीटें वैसी हैं जहां से जदयू चुनाव लड़ रही है।
  7. इन 71 सीटों में से फिलहाल 37 विधानसभा सीट एनडीए के पास हैं जबकि महागठबंधन के पास 34 सीट हैं।
  8. 31,380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की जा रही है।
  9. इस चरण में सबसे अधिक गया में 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि सबसे कम पांच प्रत्याशी बरबीघा में हैं।
  10. इस चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मैदान में हैं। 
  11. पहले चरण में प्रमुख उम्मीदवारो में राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव मैदान में है। उनका मुकाबला राजद के विजय प्रकाश से है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले जयप्रकाश नारायण यादव के भाई है।
  12. जय प्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्या प्रकाश तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।