लाइव टीवी

Congress Manifesto: बिहार के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, बेरोजगारों को 1500 रुपए महीना देने का वादा

Updated Oct 21, 2020 | 12:29 IST

Bihar Vidhansabha chunav 2020: बिहार में महागठबंधन के खास घटक दलों में से कांग्रेस एक है। लेकिन उसने अपना घोषणापत्र अलग से जारी किया है, जिसमें बेराजगारों को 1500 रुपए नौकरी मिलने तक देने का वादा किया गया है।

Loading ...
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी
मुख्य बातें
  • कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के लिए मैनिफेस्टो जारी किया, बिहार बदलवा पत्र दिया नाम
  • बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक 1500 रुपए महीने देने का वादा
  • पंजाब सरकार की तर्ज पर केंद्र के कृषि कानून को खत्म करने का वादा

पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे और नतीजा 10 नवंबर को आएगा। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल तमाम वादे कर रहे हैं ताकि वोटों की बरसात हो सके। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन की हिस्सा है लेकिन उसने अपना अलग से घोषणापत्र जारी किया है जिसमें तरह तरह के वादे किए गए हैं। पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो को बिहार बदलाव पत्र का नाम दिया है। 

कांग्रेस ने वादा किया है कि वो बेरोजगारों और युवाओं को निराश नहीं करेगी। नौकरी मिलने तक वो बेरोजगारों का 1500 रुपए महीने देगी। यही नहीं पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख नौकरी देने पर मुहर लगाएगी। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जेडीयू की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले 15 साल से बिहार के लोगों को छला है, लेकिन जमीन पर बदलाव की लहर स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। 

बिहार बदलाव पत्र की खास बातें

  1. कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करेगी
  2. किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए काम करेगी।
  3. पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कानून को खारिज किया जाएगा।
  4.  किसान अगर ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उसका रजिस्ट्रेशन मुफ्त किया जाएगा।
  5.  नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी।
  6. पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा।
  7. विधवा महिलाओं को ₹1000 का पेंशन दिया जाएगा
  8. अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी की जाएगी।

राजबब्बर ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है और युवा उसका जवाब देंगे।  उन्होंने कहा कि नई सरकार रोजगार के लिए सर्वे करवाएगी और कैंप लगाकर रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि. राज्य सरकार लड़कियों को पीजी से केजी तक शिक्षा मुफ्त मिलेगी।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।