लाइव टीवी

Bihar's Key Ministers Results: नीतीश के कितने मंत्री कर पाएंगे वापसी? हो रही है वोटों की गिनती

Updated Nov 10, 2020 | 14:13 IST

Bihar's Key Ministers Results in Hindi:बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। यहां जानिए सीएम नीतीश के मंत्रियों का हाल।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सीएम नीतीश कुमार

पटना : बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 07 नवंबर को वोट डाले गए। इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। इस चुनाव में नीतीश कुमार के 24 मंत्रियों की चुनावी किस्मत भी दांव पर लगी है। इन दिग्गज नेताओं की जीत और हार से यह जाहिर होगा कि जनता अपने इन मंत्रियों के कामकाज से खुश हैं या नाराज। इन मंत्रियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कई सीटों पर इन्हें त्रिकोणीय मुकाबले से गुजरना पड़ा है। इस बार चुनाव में जिन मंत्रियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है उनमें प्रमुख रूप से डॉ. प्रेम कुमार, कृष्ण नंदन वर्मा, विजय कुमार सिन्हा, बृजकिशोर बिंद, संतोष कुमार निराला, शैलेश कुमार, जय कुमार सिंह और रामनारायण मंडल, विनोद नारायण झा और कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं। अब तक के मिले रुझानों के हिसाब से नीतीश के इन मंत्रियों के हाल के बारे में हम आपको अपडेट करते रहेंगे-

सीएम नीतीश कुमार के मंत्रियों का चुनावी हाल                 

  1. डॉ. प्रेम कुमार (गया शहरी)  -   आगे चल रहे हैं             

  2. कृष्ण नंदन वर्मा (जहानाबाद) - पीछे चल रहे हैं

  3. विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) - आगे चल रहे हैं

  4. बृजकिशोर बिंद (चैनपुर) -   आगे चल रहे हैं                     

  5. संतोष कुमार निराला (राजपुर) - पीछे चल रहे हैं          

  6. शैलेश कुमार (जमालपुर) -                        

  7. जय कुमार सिंह (दिनारा) - पीछे चल रहे हैं

  8. रामनारायण मंडल (बांका) -   आगे चल रहे हैं                          

  9. नंद किशोर यादव (पटना)-  पीछे चल रहे हैं

  10. रणधीर सिंह (मधुबन) -        

  11. श्रवण कुमार (नालंदा) -  आगे चल रहे हैं    

  12. राम सेवक सिंह (हथुआ) - पीछे चल रहे         

  13. विजेन्द्र प्रसाद यादव (सुपौल)  -  आगे चल रहे         

  14. नरेंद्र नारायण यादव (आलमनगर)  -  आगे चल रहे हैं

  15. महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) -    आगे चल रहे हैं   

  16. रामदेव ऋषिदेव (सिंहेश्वर) -    आगे चल रहे हैं      

  17. फिरोज अहमद (सिकटा) -  आगे चल रहे हैं      

  18. लक्ष्मेश्वर राय (लौकहा) -  आगे चल रहे हैं        

  19. बीमा भारती (रुपौली) -  आगे चल रहे हैं        

  20. मदन सहनी (बहादुरपुर) -     आगे चल रहे हैं

  21. सुरेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) -   पीछे चल रहे हैं

  22. प्रमोद कुमार (मोतिहारी) -   आगे चल रहे हैं    

  23. बिनोद नारायण झा (बेनीपट्टी) -         

  24. कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी) - आगे चल रहे हैं

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।