लाइव टीवी

Patna Crime News: पटना की इस पॉश कॉलोनी में संदिग्ध हालात में मिला मेड का शव, हालत देख दंग रह गई पुलिस

Updated May 17, 2022 | 17:25 IST

Patna Crime News: पटना की एक पॉश कॉलोनी में आज सुबह सनसनी फैल गई है। यहां एक घर की बालकनी में नौकरानी का शव मिलने से आस—पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजन आक्रोशित हैं। वे प्रदर्शन कर रहे हैं और गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पटना में संदिग्ध हालत में मिला नौकरानी शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रेलवे इंजीनियर के घर की घटना
  • बालकनी से झूलता मिला नौकरानी का शव
  • परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, किया प्रदर्शन

Patna Crime News:  राजधानी पटना में एक पॉश कॉलोनी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलोनी के एक रेलवे इंजीनियर के घर की बालकनी में नौकरानी का संदिग्ध हालत में शव मिला है। मामले की जानकारी होने पर मृतका के घर वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द घटना का पटाक्षेप हो सके।

कॉलोनी के फ्लैट की बालकनी में महिला का शव मिलने से लोग आक्रोशित हैं और घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच मृतक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सड़क से गुजरते लोगों ने दी सूचना

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। राजधानी पटना में घटी इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है और सुबह तक महिला का शव बालकनी में फंदे से लटकता रहा। सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तो शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक महिला नौकरानी थी। वह पिछले कई सालों से पत्रकार नगर इलाके में एक रेलवे इंजीनियर के घर अस्थाई तौर पर रहकर घर का काम करती थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने दो शादियां की थीं। पुलिस घटना का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

घटना के बाद से रेलवे इंजीनियर और उसकी पत्नी लापता

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि महिला का शव सार्वजनिक फ्लैट की बालकनी में लटका मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतका के साथ रेप हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। घर एक रेलवे इंजीनियर का बताया जा रहा है। घटना के बाद से रेलवे इंजीनियर और उसकी पत्नी घर से लापता हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।