लाइव टीवी

Women Cheated in Patna: पटना में महिलाओं से 50 लाख की ठगी, लोन दिलाने के नाम पर लगाया चूना, एक गिरफ्तार

Updated Sep 21, 2022 | 19:02 IST

Patna News: पटना में महिलाओं से बड़ी ठगी की गई है। करीब 200 महिलाओं से 50 लाख से अधिक रुपए की ठगी की गई है। महिलाओं ने खुद ठगी के एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लोन दिलाने के नाम पर 200 महिलाओं से 50 लाख की ठगी
मुख्य बातें
  • बुद्धा स्मृति पार्क के पास आरोपी को बुलाकर महिलाओं ने दबोचा
  • ठगी की शिकार हुईं ज्यादातर महिलाएं खगड़िया जिले के बेलदौर की रहने वाली
  • जालसाजों ने भरोसा जीतने के लिए कुछ लोगों को लोन दिलाकर बाइक भी दिलवाई थी

Patna Police: पटना में 200 महिलाओं से 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। पटना जंक्शन के पास बुद्धा स्मृति पार्क के ठगी के एक आरोपी को महिलाओं ने पकड़ लिया। फिर आरोपी को महिलाओं ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम संजय कुमार है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि, आरोपी चार पहिया वाहन पर भारत सरकार का बोर्ड लगा रखा था। मिली जानकारी के अनुसार ठगी की शिकार हुईं महिलाओं में सबसे अधिक खगड़िया जिले के बेलदौर की रहने वाली हैं। आरोपी ने महिलाओं को लोन दिलाने का भरोसा दिलाया था। जालसाजों ने भरोसा जीतने के लिए कुछ लोगों को लोन दिलाकर बाइक भी दिलवाई थी।

महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि जालसाजों ने उन सभी को आधे दाम पर बाइक, सोलर सिस्टम और ऑटो दिलवाने के नाम पर रुपए ठगे हैं। 200 महिलाओं से रुपए लेने के बाद ठगों ने उन्हें कुछ भी नहीं दिया। जब वह लोग कॉल करती थीं तो ठग कोई जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद सभी महिलाओं को ठगी के शिकार होने का पता चला। इस पर कुछ महिलाओं ने मिलकर जालसाजों को पकड़ने की योजना बनाई। महिलाओं ने कॉल करके एक ठग को लोन लेने के लिए 50 हजार रुपए देने बुला लिया और पकड़ लिया। 

महिलाओं से 20 से 60 हजार रुपए तक लिए

ठगों ने एक-एक महिलाओं से 20 हजार रुपए से 60 हजार रुपए तक लिए हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि, इस गिरोह में दो और लोग हैं। इनमें से एक आरोपी ने खगड़िया जाकर महिलाओं को संजय के बारे में जानकारी दी थी। ठग कहा करते थे कि वह एक योजना के तहत आधे दाम पर बाइक, ऑटो या सोलर सिस्टम देंगे। इसमें आधी रकम खुद देनी होगी और शेष सरकार देगी। उसके झांसे में आकर कई महिलाओं ने गिरोह को 20 हजार रुपए से 60 हजार रुपए तक दे दिए। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।