लाइव टीवी

Patna Railway Station: एयरपोर्ट की तरह विकसित होगा पटना का राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन, मिलेंगी कई सुविधाएं

Updated Jun 30, 2022 | 18:33 IST

Patna Rajendra Nagar Terminal Station: पटना जंक्शन के बाद शहर स्थित एक और स्टेशन का विकास होना है। इस स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित करने की योजना है। इसको लेकर रेल मंडल ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बहुत जल्द स्टेशन को विकसित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
राजेंद्र नगर टर्मिनल बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन
मुख्य बातें
  • राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत पूर्व मध्य रेलवे के 12 स्टेशन किए जाएंगे विकसित
  • स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत इस स्टेशनों को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास
  • दानापुर मंडल के दो स्टेशनों को किया जाना है विकसित

Patna Railway Station: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 12 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की योजना है। इसमें दानापुर मंडल के दो स्टेशन शामिल हैं। राजेंद्र नगर टर्मिनल और बक्सर स्टेशन। इनके अतिरिक्त सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मातिहारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, धनबाद मंडल के धनबाद और सिंगरौली स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाना है। 

इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी है। यह काम स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत कराया जाएगा। इस बारे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार का कहना है कि, पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 

स्टेशनों पर होगी यह सुविधाएं

पटना राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत अन्य विकसित होने वाले स्टेशनों की ग्रीन बिल्डिंग होगी। यहां वेंटिलेशन आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट और हर प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुविधा हो। 

गया स्टेशन से परियोजना की हुई शुरुआत

धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गया स्टेशन को डेवलप करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस स्टेशन को विकसित करने पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसको 2024 तक वर्ल्ड क्लास बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि यहां पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो। इससे लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। 

राजेंद्र नगर स्टेशन का तीन साल पहले हुआ है जीर्णोद्धार

राजेंद्र नगर स्टेशन का तीन साल पहले ही जीर्णोद्धार किया गया है। इस स्टेशन को पूरी तरह सुसज्जित बनाया गया है। स्टेशन का विस्तार किए जाने के साथ ही यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। पहले यह स्टेशन काफी पुराना दिखता था। जबकि इसके सौंदर्यीकरण के बाद इसकी बिल्डिंग काफी आकर्षक हो गई है। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने, शौचालय, यूरिनल आदि की सुविधा बढ़ाई गई है। प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया गया है।  

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।