लाइव टीवी

Pune News: पुणे वालों के लिए खुशखबरी, जल्‍द मिलेगी गर्मी से राहत, शुरू होने वाली है प्री-मानसून की बारिश

Updated Apr 28, 2022 | 21:31 IST

Pune News: पुणे व आसपास के लोगों के लिए बारिश को लेकर अच्‍छी खबर ह। मौसम विभाग ने यहां पर कल से बारिश की संभावना बन रही है। अगर बारिश होती है तो यह सीजन की पहली प्री-मानसून बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में शुक्रवार से पहले प्री-मानसून बारिश की उम्‍मीद
मुख्य बातें
  • पुण वे आसपास के क्षेत्र में कल हो सकती है हल्‍की बारिश
  • मौसम विभाग को शनिवार अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद
  • अगर बारिश होती है तो यह सीजन की पहली प्री-मानूसनी बारिश होगी

Pune News: भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे पुणे के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी की है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को प्री-मानूसन की पहली बारिश हो सकती है। इससे जिले में चल रही लू जैसी स्थिति से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि, अगले तीन दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार के बीच आसमान में हल्‍के बादल छाने की संभावना है। इस दौरान पुणे के अलावा रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, नांदेड़, लातूर जैसे आसपास के अन्‍य जिलों में गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। अगर बरसात होती है, तो यह इस वर्ष की राज्य में पहली प्री-मानसून बारिश होगी।

अभी सूखे के चपेट में कई इलाके

इस समय पुणे के कई इलाके सूखे की चपेट में है। यहां पर आम तौर पर मार्च और अप्रैल के दौरान एक दो बार अच्‍छी बारिश जरूरी होती है। इस दौरान कई बार ओलावृष्टि भी होती है, लेकिन इस वर्ष यहां पर सूखे जैसी स्थिति है। पिछले 60 दिनों के अंदर यहां पर बारिश नहीं हुई है। यहां पर मार्च और अप्रैल माह में अब तक बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। जिस वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

उत्तर या उत्तर-पश्चिमी हवाएं राज्य को कर रही प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक बारिश न होने का मुख्‍य कारण बादल न बनने और नमी की कमी रही है। हालांकि अब बारिश को लेकर मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग को उम्‍मीद है कि, इस सप्‍ताह प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। इसका मुख्‍या कारण वर्तमान में उत्तर या उत्तर-पश्चिमी हवाएं राज्य को प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा, यह इलाका एक ट्रफ के प्रभाव में है, जो तेलंगाना और दक्षिणी तमिलनाडु के बीच बनी हुई है। इससे शनिवार तक यहां बारिश होने की संभावना बन रही है।