लाइव टीवी

Pune Road Accident: पुणे के बीड में भीषण सड़क हादसा, कार-मिनी ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की गई जान

Updated Aug 15, 2022 | 17:55 IST

Pune Police: पुणे के बीड में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में कार-मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार से थे। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे के बीड के सड़क हादसे में गई छह लोगों जान, कार-मिनी ट्रक में हुई थी टक्कर
मुख्य बातें
  • पुणे के रहने वाले थे सभी लोग
  • घटना बीड में मांजरसुंभा-पटोदा राजमार्ग पर घटित हुई
  • मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य

Pune News: पुणे के निकट बीड जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया है कि, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे मांजरसुंभा-पाटोदा राजमार्ग के पास हुई। मिनी ट्रक चालक ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बता दें कि, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार पुणे के केज तहसील के जीवाचिवड़ी गांव निवासी एक परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार और एक मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्थानीय लोगों ने दूर तक इसकी आवाज सुनी।

मिनी ट्रक चालक ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा इतना भयंकर था कि एक्सीडेंट के बाद कार पूरी तरह से मिनी ट्रक के नीचे आ गई। कार को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, दुर्घटना में उक्त परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया है कि, दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक चालक भाग गया था, लेकिन बाद में उसने पाटोदा पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुणे से शादी समारोह में जा रहा था परिवार

जानकारी के लिए बता दें कि, मृतकों की पहचान रामहरी चिंतामन कुटे (40), सुनीता रामहरी कुटे (38), ऋषिकेश रामहरी कुटे (19), आकाश रामहरी कुटे (15), प्रियंका रामहरी कुटे (17) के रूप में की गई। सभी लोग पुणे के जीवाचिवड़ी गांव के रहने वाले थे। घटना में राधिका सुग्रीव केदार (14) की भी मौत हो गई। वह केज तालुका के सारनी सांगवी गांव की रहने बताई जा रही हैं। कार में सवार सभी लोग एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।