

आज का पंचांग 12 August 2020: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने का पावन अवसर है। । आज जन्माष्टमी का व्रत रहें और उनकी आरती कर भोग लगाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।
पढ़ें 12 अगस्त का पंचांग (Aaj ka Panchang )
दिनांक | 12 अगस्त |
माह | भाद्रपद |
पक्ष | कृष्ण |
तिथि | अष्टमी |
दिवस | बुधवार |
नक्षत्र | कृतिका |
करण | कौलव |
सूर्योदय | 05:50 am |
सूर्यास्त | 07:04 pm |
सूर्य राशि | कर्क |
चन्द्र राशि | मेष |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | नहीं है। |
विजय मुहूर्त | 02:50 PM से 03: 52 PM तक |
गोधुली मुहूर्त | 07:12 PM से 07:39 PM तक |
आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।