लाइव टीवी

राशिफल 12 August 2020: मिथुन व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय में रहेंगे सफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Aug 12, 2020 | 00:02 IST

राशिफल, 12 August 2020: मिथुन व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 12 August, 2020
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा
  • तुला व मकर के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा
  • धनु राशि वालों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी

आज का राशिफल 12 अगस्त: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। चन्द्रमा प्रातःकाल 07 बजकर 37 मिनट तक मेष में रहने के बाद वृष में जायेगा। सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र है। शेष सभी ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुंभ राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। 

पढ़ें 12 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: धन का आगमन होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। किसी बड़े भाई की सहायता से कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: कुछ मित्रों के सहयोग से नए बिजनेस प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही लाभ संभावित है। बड़े भाई से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में तनाव रहेगा। किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी नए कार्य की तरफ प्रेरित होंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में किसी मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: वाणी से लाभ होगा। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आज वाहन खरीद सकते हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में प्रगति होगी। परिवार में किसी सम्बन्ध से विवाद की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में सफल रहेंगे। छात्रों को आज संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। हनुमानचालीस का 100 बार पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी तथा रुके धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। पीले फलों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: छात्र अपने अध्ययन को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब से संतुष्टि है। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।वाहन क्रय करने की संभावना है।पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat