लाइव टीवी

आज का राशिफल 04 मार्च 2021: मीन वालों को मिल सकता है रुका धन, वृश्चिक के जातकों को नौकरी में रहेगा तनाव

Updated Mar 04, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 04 मार्च 2021: कर्क राशि वालों को जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें धनु राशि के लोग। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 04 March 2021
मुख्य बातें
  • जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने की सफलता से खुश रहेंगे सिंह राशि वाले।
  • तुला वालों के लिए श्री सूक्त का पाठ आज लाभप्रद है।
  • कुंभ राशि वालों के व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र है व चन्द्रमा तुला राशि में है। इस समय शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं। अभी सूर्य कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 04 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज आईटी व मीडिया जॉब से संबंधित जातकों को कोई विशेष निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। व्यवसाय में विवादों से बचना होगा। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व गुरु चन्द्र गोचर के साथ छात्रों को करियर को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज असत्य से बचें। मसूर का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने की सफलता से खुश रहेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन घर के रुके कार्यों को पूरा करने का है। आज धार्मिक कार्यों में भी व्यस्त रहेंगे। मित्रता से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है। छात्र सफल रहेंगे।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। पीला रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर छात्रों के करियर में बहुत सुखद  मार्ग बना सकते हैं। बुध, शनि व चन्द्रमा बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत हैं। शिक्षा में प्रगति से छात्रों को आत्मिक सुख मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। किसी सन्त का आशीर्वाद मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब संबंधित रुके कार्य पूरे करें तथा रुके एरियर या धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र अपने करियर को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat