लाइव टीवी

Monthly Horoscope March 2021: जानिए कैसा रहेगा मार्च का महीना, कई वर्षों बाद होगा राहु-मंगल का ऐसा गोचर

Updated Mar 01, 2021 | 05:55 IST

मासिक राशिफल, मार्च 2021: शनि, गुरु व बुध यानी तीन ग्रह एक साथ इस माह एक राशि में आने वाले हैं। जानिए मार्च के महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर कैसा रहेगा प्रभाव।

Loading ...
मार्च 2021 का मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • एक साथ एक ही राशि में होगा मंगल और राहु का गोचर
  • मकक राशि में होंगे तीन ग्रह- शनि, गुरु व बुध तीन ग्रह
  • किस जातक पर होगा क्या प्रभाव, जानिए मार्च का मासिक राशिफल

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), मार्च 2020: इस माह शनि, गुरु व बुध एक साथ मकर राशि में रहेंगे।शुक्र व सूर्य कुम्भ में,सबसे बड़ी बात यह है कि कई वर्षों बाद राहु व मंगल एक साथ वृष राशि मे गोचर कर अंगारक योग बना रहे हैं।14 मार्च को सूर्य मीन में आकर उसमें एक माह रहेंगे। अब जानते हैं मार्च माह का राशिफल।

पढ़ें मार्च का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व शुक्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कर्क राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व शनि गोचर के कारण कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। प्रत्येक बुधवार व शनिवार को उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।  जॉब में पद या स्थान परिवर्तन संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है। इस माह के द्वितीय सप्ताह में धन लाभ की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन कार्य की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। छात्र लाभान्वित होंगे।गुरु प्रधान धनु या मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जमीन या मकान क्रय करने की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के जातक जॉब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। व्यवसाय में कुछ नवीन कार्य  योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस में कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शुक्र आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में दायित्व परिवर्तन की स्थिति होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।प्रत्येक शुक्रवार को गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा।लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार गेंहू का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में संघर्ष है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु का इस राशि में गोचर से सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व बुध गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व बुध आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। सुंदरकांड का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है।मंगल व राहु का वृष से इस राशि मे ग्यारहवाँ गोचर लाभप्रद है। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।सफेद रंग शुभ है।प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat