लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 28 फरवरी- 6 मार्च: 2 राशियों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Feb 28, 2021 | 06:25 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28 फरवरी से 6 मार्च तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope 28 February to 6 March 2021
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल वृष में, राहु वृष में तथा बुध मकर राशि में स्थित है।
  • इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।
  • जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 28 फरवरी से 6 मार्च तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल वृष में, राहु वृष में .शुक्र व सूर्य कुम्भ में तथा बुध मकर राशि में स्थित है। इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।तुला व कुम्भ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल- 28 फरवरी  से 6 मार्च तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह सूर्य व चन्द्रमा का गोचर मंगलवार के बाद बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। विष्णु जी की नियमित पूजा व श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-लगभग 65%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार के बाद का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक वाहन खरीद सकते हैं।  छात्रों को कॅरियर में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-लगभग 70%

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नवीन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। छात्रों के लिए लाभ का संयोग है। भाग्य प्रतिशत-65%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह मंगल व राहु के वृष में आने के बाद जाँब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जाँब में उत्तरदायित्व परिवर्तन सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 80%

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह जाँब में सफलता का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। आईटी व मीडिया जाँब के जातकों के जाँब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। मंगलवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह सुखद यात्रा कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 60%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह छात्र कॅरियर में सफलता प्राप्त करेंगे । मंगलवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। नीला रंग शुभ है।श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करें। हरे द्रव्यों व मूंग का दान करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 65%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस वीक बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र अचानक लाभ प्रदान करेंगे।  घर या जमीन खरीदने के लिए  बेहतर है। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करे । भाग्य प्रतिशत-  60%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक गुरुवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत-70%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु व चन्द्रमा का गोचर शुक्रवार तक जाँब के लिए अनुकूल है। मंगल के वृष में आने के बाद बुधवार से कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह व्यवसाय में धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें। भाग्य प्रतिशत- 70%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह कोई विशेष निर्णय लेने में थोड़े असमंजस में रहेंगे। जाँब में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह बिजनेस के लिए सफलता भरा होगा ।जाँब में रुका धन प्राप्त होगा। आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। इस वीक  स्वास्थ्य में विशेषकर श्वांश रोग से परेशानी आ सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 80%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: आईटी व मीडिया जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं।यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन एक धार्मिक पुस्तक का दान करें। भाग्य प्रतिशत-70 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat