लाइव टीवी

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2020: जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, तुला राशि में चंद्रमा और चित्रा नक्षत्र

Updated Oct 17, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2020: शनिवार के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद और इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र भी है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 17 October 2020
मुख्य बातें
  • मेष और कन्या राशि के जातकों को मिलेंगे नए अवसर
  • वृष व मकर राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत
  • चित्रा नक्षत्र के बीच शनिवार को तुला राशि में मौजूद है चंद्रमा

आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- मंगल व चन्द्रमा आज प्रत्येक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देगा। चन्द्र व शनि के प्रभाव के कारण व्यवसाय में किसी बात को लेकर दुविधा अब समाप्त हो सकती है।राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- आज का दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का है। जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। 

कर्क- क्रोध का परित्याग करें। किसी निर्णय लेने के पहले विचार करें। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह- व्यवसाय में उन्नति है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।मन की एकाग्रता पर ध्यान दें।अन्न का दान करें।

कन्या-  बुध मैनेजमेंट स्किल का कारक ग्रह है। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहने का है। जॉब में एक बड़े उत्तरदायित्व की वजह से तनाव संभव है। दुर्गासप्तशती
का पाठ करें।नीला रंग शुभ है। वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें। 

वृश्चिक- आज चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव रियल स्टेट व एग्रीकल्चर व्यवसाय में सफलता देगा। आईटी व मीडिया फील्ड से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

धनु- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन  के संकेत हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर- आज व्यवसाय में लाभ के संकेत है। ससुराल से लाभ मिल सकता है। सफेद रंग शुभ है। आज यात्रा से दूर रहें। दुर्गा जी की उपासना करें।

कुंभ- आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान का है। छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करना होगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का समय  है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। 

मीन- आज का दिन धार्मिक यात्रा का है।आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें । जॉब में कोई विवाद हो सकता है। पीला रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ पुण्यदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat