लाइव टीवी

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2020: तुला व मकर राशि के जातकों को व्यवसाय लाभ, जानें किस राशि के लिए कैसा होगा दिन

Updated Oct 18, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2020: तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 18 October 2020
मुख्य बातें
  • तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में पाएंगे सफलता
  • कर्क व सिंह राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर
  • जानिए क्या है रविवार, 18 अक्टूबर का राशिफल

आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष- आपके मित्र आपकी प्रगति में बहुत सहायक है। कोई रुका कार्य अब पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। किसी रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

मिथुन- बुध वाणी का धनी बनाता है। आज बुध व चन्द्रमा टीचिंग,मैनेजमेंट व ला फील्ड  में लाभ देंगे। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है।

कर्क- राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यवसाय व जाँब में प्रगति है। चन्द्रमा धर्म कर्म  का कारक ग्रह है। पीला रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

सिंह-  सूर्य व चन्द्र गोचर आईटी, मीडिया व फ़िल्म से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे।शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

कन्या- राजनीति में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। नीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ सम्भव है।

तुला- मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले सफल रहेंगे व उच्चाधिकारियों से कोई सुखद समाचार संभव है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

वृश्चिक-  मंगल,सूर्य व चन्द्रमा प्रशासन व राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेगा। आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोगों को  सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

मकर- शनि,बुध व चंद्रमा आज लोहे व वस्त्र व्यवसाय  से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। जाँब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। हरा रंग शुभ है। तिल दान करें।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा टेक्निकल व मैनेजमेंट जाँब के लिए अनुकूल है। आज का दिन ला व मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन- गुरु ,सूर्य व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव व्यवसाय में उन्नति देगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat