लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 नवंबर 2020: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ की संभावना, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 01, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 1 नवंबर 2020: सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व मेष राशि है। मेष और वृश्चिक राशि के लोगों के लाभान्वित होने की संभावना बनी हुई है। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 1st November 2020 today
मुख्य बातें
  • मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आईटी व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • मेष और वृश्चिक राशि के जातक होंगे लाभान्वित

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व मेष राशि है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आईटी व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 1 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।जॉब में प्रसन्नता रहेगी लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे। जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है। जॉब को नई दिशा देंगे व भविष्य में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। गणेश जी का दर्शन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ होंगे। पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग आज धन के लेन देन में सतर्क रहें।आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब चेंज का विचार सही है। किसी लम्बित कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। पीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान  बन सकता है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। माता पिता के आशीर्वाद लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सँघर्ष की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब को नई दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में पेपर वर्क पर ध्यान दें। मित्र लाभ प्रदान कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफल रहेंगे। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat