लाइव टीवी

आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2020: कर्क व सिंह राशि के जातक ना करें स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही, पढ़ें आज का राशिफल

Updated Oct 20, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2020: नवरात्र के पावन समय में आप सब माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। आज मिथुन, वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे...

Loading ...
aaj ka rashifal 20 October 2020 horoscope daily

आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2020: आज ज्येष्ठा नक्षत्र है व वृश्चिक राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।सूर्य तुला राशि में है। नवरात्र के पावन समय में आप सब माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। आज मिथुन, वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 20 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिवस सफलता का है।अपने कार्यों को निष्ठा पूर्वक करने का है। धार्मिक यात्रा का दिवस  है। मंगल व चन्द्र गोचर आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन धार्मिक कार्यो का है।माता दुर्गा की पूजा करते रहें।धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। नवरात्र चल रहा है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति के द्वार खुलेंगे।नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्र गोचर लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धर्म मार्ग पर ले जाएगा। गुरु, मंगल व चन्द्र गोचर आपको आज जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नवरात्र में दुर्गासप्तशती का पाठ करें।जन्मदात्री माता का आशीर्वाद आवश्यक है। लाल रंग शुभ है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध, शुक्र व चन्द्रमा जॉब में लाभ दे सकता है। नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। माता के 32 नाम का जप करते रहिए।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्र प्रोग्रेस करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।आज मकर राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा।  आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के शुभ प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। किसी सन्त का आशीर्वाद आपको हर्षित करेगा। सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है।जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य पर  ध्यान दें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें । हरा व सफेद रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करने का है।आज जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat