लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2020: माता के 32 नामों का जप करने से मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Updated Oct 21, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2020: आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
aaj ka rashifal 21 October 2020 horoscope
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है
  • आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मिथुन व मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2020:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज का दिन धार्मिक कार्यों में सानन्द देगा। व्यवसाय के लिए मंगल व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। कोई पुराना विवाद अब समाप्त हो सकता है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  बुध ,शनि व चन्द्रमा अनुकूल है। आज बुध व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पॉलिटिक्स में उन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं।नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन व धर्म का कारक ग्रह है। आज धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा राजनीति व प्रशासन  से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। माता के 32 नाम का जप करते रहें। सफेद रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। नीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर कोई सुखद समाचार संभव है। शुक्र,बुध व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:   मंगल व चन्द्रमा राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर मीडिया,फ़िल्म व साफ्टवेयर बिजनेस से सम्बद्ध लोगों को सफलता देगा। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में भी सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। माता के 108 नाम का जप करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि ,शुक्र व चंद्रमा आज मीडिया,आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि ,बुध व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव धार्मिक अनुष्ठान करवा सकता है। चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देगा।सफेद रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat