लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 फरवरी 2021: कर्क व कुम्भ के जातकों को मिलेगा लाभ, तुला वाले स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

Updated Feb 21, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 21 फरवरी 2021: आज गुप्त नवरात्र माघ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि  है। बुध गुरु के साथ मकर राशि में है।

Loading ...
aaj ka rashifal 21 february 2021
मुख्य बातें
  • बुध गुरु के साथ मकर राशि में है।
  • राहु अब वृष में गोचर कर रहा है।
  • जानें आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज गुप्त नवरात्र माघ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि  है। बुध गुरु के साथ मकर राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 21 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आईटी व मीडिया जॉब को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। धनु व मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण संतान के विवाह सम्बंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है।बिजनेस में धन लाभ की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी।पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शुक्र बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे।छात्र सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज बिजनेस में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर तैयार रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat