लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 21 फरवरी- 27 फरवरी: सिंह व मीन राशि के जातक करेंगे धार्मिक यात्रा, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Feb 21, 2021 | 05:20 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 21 फरवरी से 27 फरवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
weekly horoscope 21 february to 27 february 2021
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • कर्क व कन्या के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 21 फरवरी  से 27 फरवरी तक (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह सूर्य व शुक्र कुम्भ राशि में,मंगल व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु,शनि व बुध मकर राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल...

साप्ताहिक राशिफल- 21 फरवरी  से 27 फरवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:  इस सप्ताह छात्रों के शिक्षा में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।प्रतिदिन अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा कार्य होने की सम्भावना है। इस वीक सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बिजनेस में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।बुधवार से शनिवार तक किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप जॉब में सफल रहेंगे।जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।नित्य भगवान शिव की उपासना करते रहें।लाल रंग शुभ है। सोमवार को चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व बुध गोचर बैंकिंग,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गणेश जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह गुरुवार के बाद बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में तुला व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।हरा व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक बिजनेस में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र अपने कॅरियर में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है।  बजरंगबाण का पाठ नियमित करें। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान के विवाह को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में सिंह व तुला राशि से लाभ है।पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु व बुध के साथ इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: मंगलवार के बाद जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह बिजनेस में कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। नीला रंग शुभ है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा।विहंगों को दाना खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जॉब में रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला रंग शुभ है। गुरुवार को 09 धर्मिक पुस्तकों का दान करें।व्यवसाय में शुभ लाभ रहना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat