लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 मई 2021: सिंह व कन्या राशि के लोगों को मिलेगा ग्रह गोचर का लाभ, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

Updated May 21, 2021 | 06:01 IST

Aaj ka Rashifal, 21 May 2021 का राशिफल: जानिए आज शुक्रवार का अपना राशिफल। वर्तमान ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार भविष्य में जीवन की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं।

Loading ...
21 मई राशिफल, aaj ka rashifal 21 May 2021
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय सिंह राशि में चन्द्रमा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र।
  • तुला व मीन के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।
  • मिथुन व कुम्भ राशि के लोग राजनीति में पाएंगे सफलता।

21 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ सिंह व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा।

तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 21 मई का राशिफल:

मेष- आज पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज संतान के शिक्षा में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। शनि का मकर गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन कन्या या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जॉब में  नवीन उत्तरदायित्व से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज का दिन मंगलमय हैं।मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- शनि व चन्द्रमा आपकी क्रिएटिविटी को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पीला रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat