लाइव टीवी

आज का राशिफल 22 फरवरी 2021: जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं मिथुन राशि वाले, मेष व कन्या राशि को मिलेगा लाभ

Updated Feb 22, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 22 फरवरी 2021: सूर्योदय के समय मिथुन राशि व मृगशिरा नक्षत्र है। मेष के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे...

Loading ...
aaj ka rashifal 22 february 2021
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा व मंगल मेष व कन्या राशि को लाभ देंगे।
  • मिथुन व तुला के लोग बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे।
  • सूर्योदय के समय मिथुन राशि व मृगशिरा नक्षत्र है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज चन्द्रमा व मंगल मेष व कन्या राशि को लाभ देंगे। मिथुन व तुला के लोग बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। सूर्योदय के समय मिथुन राशि व मृगशिरा नक्षत्र है। मेष के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 22 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन मंगल व चन्द्रमा  कई उपलब्धियां देगा। जॉब के लिए गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल  है।पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय के लिए सफलता का है तथा धन का आगमन हो सकता है। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा गोचर स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल नहीं  है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्र व गुरु गोचर अनुकूल है। आज धार्मिक कार्यों का दिन है। व्यवसाय में धन का आगमन है। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व गुरु जॉब से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। पॉलिटिशियन  सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बिजनेस में सफलता से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु धार्मिक कार्य करवा सकता है। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में दायित्व परिवर्तन संभव है।शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस देंगे। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा बिजनेस में उन्नति प्रदान करेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें। बड़े भाई की सहायता से आर्थिक प्रसन्न्ता देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि,गुरु व चन्द्रमा आज  जॉब में सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन के लिए स्थितियां आज अनुकूल हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: धन व्यय के संकेत हैं। व्यवसाय  में उन्नति है।यात्रा के भी संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat