लाइव टीवी

आज का राशिफल 23 फरवरी 2021: कन्या वालों का पूरा होगा नौकरी संबंधी काम, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 23, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 23 फरवरी 2021: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के लोग। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 23 February 2021
मुख्य बातें
  • श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • धनु राशि वालों के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें। दान पुण्य करें। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आद्रा नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ व गुरु मकर राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। कन्या के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 23 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी शैक्षिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। व्यावसायिक योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब संबंधी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शनि सम्बन्धों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज बिजनेस में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर हेल्थ से कष्ट प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि, बुध व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। बिजनेस में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। शिक्षा व बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat