लाइव टीवी

आज का राशिफल 24 फरवरी 2021: नौकरी के मामले में मुश्किल रहेगा मीन राशि वालों का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 24, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 24 फरवरी 2021: आज गणेश जी की पूजा करें कन्या राशि के जातक। मकर राशि वालों के जॉब में रुके धन के आगमन के संकेत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 24 February 2021
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें सिंह राशि के जातक।
  • मकर राशि वालों को बिजनेस में किसी बात की चिंता परेशान कर सकती है।
  • जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन व कर्क राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 24 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आप आज जॉब में अपने परफॉर्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर से शिक्षा व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव व्यवसाय में सफल करेगा। पीला रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: प्रशासन से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लाल रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब संबंधित किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के सुख से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर बिजनेस में लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र, शनि व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में मंगल व चन्द्रमा उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में गुरु व शुक्र गोचर सफलता देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु व चंद्र गोचर अनुकूल है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: बिजनेस में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जॉब में रुके धन के आगमन के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में किसी नए उत्तरदायित्व के निर्वहन का है। जॉब में सफलता मिलेगी। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज शिक्षा में उन्नति हो सकती है। जॉब में उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat