लाइव टीवी

Horoscope Today, 18 September 2021: कर्क व कन्या राशि के लोगों को बिजनेस में प्रगति, जानिए अपना राशिफल

Updated Sep 17, 2021 | 20:48 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 September 2021: ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे। शनिवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम?

Loading ...
18 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मकर व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • तुला व कुम्भ के लोग जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • कर्क व मकर राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18th September 2021: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष का पावन प्रदोष व्रत है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। सूर्य कन्या राशि में गोचररत है। आज संयोग है कि चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज मकर व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य का खष्ठम व चन्द्रमा शनि का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

चन्द्रमा व शनि का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।ब ड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। उड़द व तिल का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा व शनि का सप्तम गोचर दाम्पत्य सुख में सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

स्वास्थ्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अन्न का दान करें। प्रदोष में भगवान शिव जी की पूजा करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

आज व्यवसाय में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा का गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा व शनि का एकसाथ पँचम प्रभाव संतान व शिक्षा को लाभ देगा। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

सूर्य द्वादश है।चन्द्रमा व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल व मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य का एकादश, गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का कन्या तथा चन्द्र शनि का मकर गोचर अति अनुकूल है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-

सूर्य नवम है। शनि व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु इसी राशि में व सूर्य अष्टम है। राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज द्वादश रहेंगे। गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चन्द्रमा व शनि का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं।शुक्र व गुरु धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat