लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 5 से 11 सितंबर का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये वीक

Updated Sep 05, 2021 | 08:11 IST

Love Horoscope weekly 5 september to 11 september 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।
  • यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।
  • जानें प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Love Horoscope Weekly in Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र बुध के साथ कन्या राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क अर्थात अपनी राशि में रहेंगे।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 5 to 11th september 2021

मेष-  सोमवार के बाद चन्द्रमा का पँचम व शुक्र का खष्ठम गोचर थोड़ा प्रतिकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र  के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में विवादों से बचें। प्रेमी को गुलाब दें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र बुध के साथ पँचम है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर पँचम गोचर कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ है। शुक्र व बुध का चतुर्थ गोचर अनुकूल है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।      

कर्क - सोमवार के बाद चन्द्रमा का मंगल व सूर्य के साथ सिंह राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को गोल्डेन रिंग गिफ्ट करें।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य सोमवार से  मंगल व चन्द्रमा के साथ आकर प्रेम में समर्पण देगा। दौहिक आकर्षण से दूर रहें।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये शुक्र आपके अनुकूल है।प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

कन्या- शुक्र बुध के साथ  इसी राशि में रहेंगे।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। बुध गीतकार व काव्य सृजन करवाता है।हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र बुध के साथ द्वादश है। द्वादश शुक्र धन व ऐश्वर्य देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि से दशम का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।प्रेमी को गुलाब दें।

वृश्चिक-  राशि स्वामी मंगल सूर्य के साथ दशम है।प्रेम में दैहिक दूरी संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र  सपोर्टिंग है।शुक्र प्रेम है तो चन्द्रमा मन है।दोनों रोमांस के कारक ग्रह हैं।शुभ है।प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा होगी।

धनु- प्रेम में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों के कारण दूर  हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु कुंभ में है।शुक्र भी दशम है व अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी।खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को गिफ्ट दें।

मकर- शुक्र की भाग्य भाव यानी नवम से प्यार में सफलता मिलेगी।चन्द्रमा भी सोमवार से अनुकूल है।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है।  शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।माता पिता से अपने विवाह की बात करें।

कुंभ - गुरु इसी राशि में है। शुक्र खष्ठम है। बुध ग्रह का संकेत है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।सुंदर गोल्डेन रिंग प्रेमी को गिफ्ट करें।

मीन- राशि स्वामी गुरु का द्वादश व शुक्र का सप्तम प्रभाव बहुत ही सुंदर है। सप्तम भाव प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है। प्रेमी संग खूबसूरत यात्रा होगी। प्रेमी को खूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां दें।शुक्र ग्लैमरस ग्रह है।लव लाइफ शानदार रहेगी।                 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat