लाइव टीवी

Monthly Horoscope May 2021: कैसा रहेगा मई का महीना? कई ग्रहों के गोचर का राशियों पर होगा प्रभाव

Updated May 01, 2021 | 06:05 IST

मासिक राशिफल, मई 2021: इस माह कई ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसके चलते परिस्थितियां बदलेंगी और कई सारे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानिए मई महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर रहेगा क्या प्रभाव।

Loading ...
मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • सूर्य 14 मई को वृष राशि मे प्रवेश कर 30 दिन रहेंगे।
  • चन्द्रमा माह के प्रथम दिन धनु में रहेंगे।
  • चन्द्रमा का गोचर मात्र सवा दो दिन का होता है।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), मई 2021: इस माह बुध व राहु वृष में रहेंगे। मंगल मिथुन में शनि मकर में, गुरु कुम्भ में, सूर्य व शुक्र मेष में वहीं मंगल अब मिथुन में गोचर करेंगे। सूर्य 14 मई को वृष राशि मे प्रवेश कर 30 दिन रहेंगे। चन्द्रमा माह के प्रथम दिन धनु में रहेंगे। चन्द्रमा का गोचर मात्र सवा दो दिन का होता है।सबसे बड़ी बात यह है कि कई वर्षों बाद राहु व बुध एक साथ वृष राशि मे गोचर कर 14 मई को सूर्य बुध व राहु के साथ वृष में आकर कुछ बड़े परिवर्तन करेंगे। अब जानते हैं अप्रैल माह का राशिफल।

पढ़ें मई का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी जॉब सम्बन्धित योजनाएं सफल करेंगे। सिंह राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व बुध गोचर के कारण कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।सफेद व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे।  जॉब में पद या स्थान परिवर्तन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। इस माह के 14 मई के बाद सूर्य गोचर के परिवर्तन से धन लाभ की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  जांब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।बुध व शुक्र के गोचर का सहयोग बहुत कार्य करेगा।14 मई के बाद जमीन या मकान क्रय करने की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब के जातक जॉब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। गृह निर्माण में कुछ नवीन कार्य  योजना बनेगी।14 मई के बाद सूर्य व बुध एक साथ वृष में रहेंगे तथा हर तरफ से लाभ देंगे।नारंगी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व सूर्य 15 मई के बाद आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में कुछ परिवर्तन की स्थिति होगी। 14 मई के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।छात्र सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: राशि स्वामी मंगल राजनीतिज्ञों को सफल करेगा। 14 मई के बाद सूर्य व बुध गोचर से व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा।लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार गेंहू का दान करें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु कुम्भ में है व 14 के बाद सूर्य व बुध गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।माह के प्रथम सप्ताह में चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य मेष का व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। 15 मई के बाद रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि इसी राशि मे है।गुरु के कुम्भ गोचर से सफलता मिलेगी।सूर्य को अनुकूल करने के लिए पिता  का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। 14 मई के बाद सूर्य व बुध का वृष गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु इस समय इसी राशि में हैं। शनि का मकर व बुध व सूर्य का वृष गोचर 14 मई के बाद आपके जॉब व व्यवसाय को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  माह के प्रथम सप्ताह में चन्द्रमा का धनु  स मेष का सूर्य किसी बात को लेकर परिवार में थोड़ा तनाव दे सकता है।14 मई के बाद सूर्य व बुध का बुधादित्य गोचर बहुत ही लाभप्रद है। द्वितीय सप्ताह के बाद जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat