लाइव टीवी

मीन संक्रांति राशिफल: 14 मार्च को स्थिति बदलेंगे सूर्य देव, जानिए आज किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

Updated Mar 14, 2021 | 06:45 IST

Horoscope in Hindi Meen Sankranti ka Rashifal: सूर्य अपनी राशि को हर माह बदलते हैं और इस बार वह कुम्भ से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे मीन संक्रांति कहेंगे यहां जानिए आज मीन संक्रांति का राशिफल।

Loading ...
मीन संक्रांति 14 मार्च का राशिफल
मुख्य बातें
  • हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं सूर्य देव।
  • 14 मार्च से 30 दिन तक गुरु की राशि में होगी उपस्थिति।
  • कुम्भ से मीन राशि में होगी संक्रांति, जानिए मीन संक्रांति का राशिफल।

मीन संक्रांति राशिफल: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 मार्च 2021 को सूर्य कुम्भ से मीन में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। मीन का स्वामीग्रह गुरु है। सूर्य 14 मार्च से 30 दिन गुरु की राशि मे रहेंगे। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का मीन में होना बहुत ही शुभ है लेकिन विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते। इस समय पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें।

1. मेष राशिफल: जॉब में किसी नए दायित्व को प्रारंभ करेंगे।  हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जाँब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।पीला रंग शुभ है।प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष: बिजनेस में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी ।छात्र करियरर को और बेहतर करेंगे।राजनीति में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें। लाल रंग शुभ है। 

3. मिथुन: मीन में सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ है। धन के लेन देन के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रत्येक बुधवार को चने की दाल का दान बहुत ही शुभ है।पीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक गुरुवार को केला खिलाएं। 

4. कर्क: व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। 30 दिनों में घर क्रय कर सकते हैं।बड़े भाई किसी सरकारी कार्य में आपकी मदद करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करते रहें। 

5. सिंह: छात्रों के लिए  सफलता का समय है। आईटी व बैंकिंग जाँब में सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें । लाल रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी देते रहें। हनुमान जी की नियमित उपासना करते रहें।

6. कन्या: मीन संक्रन्ति आपके लिए बहुत ही शुभ  है। व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। 

7. तुला: यह समय जाँब के लिए बहुत ही शुभ है। यह माह छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व गुरु व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफ: राजनीति से सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।जाँब में रुके धन का आगमन होगा। आईटी व मीडिया जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी रंग शुभ है। 

9. धनु: धर्म सम्बन्धी किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। चने की दाल  का प्रतिदिन दान करते रहें।  शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर: आपका मृदुल व्यवहार बहुत कार्य करेगा।व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। जाँब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करते रहें।

11.कुम्भ: बिजनेस में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख सम्बंधित बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को गुरु के बीज मंत्र का जप करें व चने की दाल का दान करें।

12. मीन: सूर्य 30 दिन इसी राशि में रहेंगे।व्यवसाय सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का यह गोचर शिक्षा की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।अन्न का दान करें। पीला रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat