लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 02-08 मई 2021: सेहत का ध्यान रखें मेष व वृश्चिक के जातक, कर्क व मकर राशि को धन प्राप्ति संभव

Updated May 02, 2021 | 06:05 IST

साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 मई 2021: महामारी के इस समय में मेष और वृश्चचिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जानिए किस व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 2 से 8 मई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • सप्ताह के पहले दिन मकर राशि में है चन्द्रमा।
  • कर्क व मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • तुला व मीन राशि के लोग करेंगे जॉब में प्रगति।

साप्ताहिक राशिफल 02 मई से 08 मई 2021: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मेष राशि में,बुध व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कुम्भ व शनि मकर राशि में हैं। मंगल मिथुन में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। वृष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। आर्थिक प्रगति बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को अन्न दान करें। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें।

वृष- इस सप्ताह जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें।छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

मिथुन- बुधवार का बाद का समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।

कर्क- इस वीक आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे।जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय मे संघर्ष है। मंगलवार से शुक्रवार तक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र शिक्षा में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।नित्य भगवान शिव की उपासना करते रहें।सफेद रंग शुभ है।सोमवार को चावल का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह सूर्य व गुरु छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकता है। सूर्य व मंगल गोचर बैंकिंग,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या- इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। शनिवार को रुके धन की प्राप्ति होगी। छात्र प्रगति करेंगे। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला- इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व शुक्र गोचर मंगलवार से शुक्रवार तक लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक- इस वीक व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ नियमित करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

धनु- इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति है।हेल्थ की स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान के विवाह को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में सिंह व मीन राशि से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि व गुरु जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे।सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को उड़द व तिल का दान करें। मंगलवार से शुक्रवार तक जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

कुम्भ- गुरु इसी राशि में है। बुधवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। बैगनी रंग शुभ है। बुधवार के बाद चन्द्रमा गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा।गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें। आर्थिक प्रगति बेहतर रहना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat