लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 सितंबर 2021: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा होने वाला है ये सप्ताह?

Updated Sep 12, 2021 | 06:30 IST

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 सितंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहने वाला है सप्ताह?

Loading ...
Weekly Rashifal, 12 से 18 सितंबर 2021 का साप्ताहिक राशिफल (PIC- iStock)
मुख्य बातें
  • धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें मेष व कर्क राशि के जातक।
  • कर्क व सिंह राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति।
  • तुला व कन्या राशि के जातक प्राप्त करेंगे धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 12 सितंबर से 18 अगस्त 2021: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य सिंह में, मंगल-बुध कन्या, शुक्र तुला, शनि मकर, राहु वृष, व गुरु कुम्भ राशि मे गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। 16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे। इस प्रकार मंगल, सूर्य व बुध 16 सितम्बर के बाद एक साथ कन्या राशि में आ जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 12th September to 18th September 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

इस सप्ताह सूर्य का पँचम व मंगल का खष्ठम गोचर शुभ है। जाँब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु में गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बुधवार को सवा किलो उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह शुक्र का खष्ठम गोचर शुभ है। सूर्य चतुर्थ लाभदायी है। जाँब में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

16 सितम्बर के बाद मंगल सूर्य बुध का एकसाथ चतुर्थ गोचर शुभ है। यह समय शिक्षा में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। रविवार को नेत्र रोग से समस्या हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

इस वीक मंगलवार के बाद बैंकिंग व मीडिया जाँब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व कन्या राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

इस सप्ताह 16 सितम्बर के बाद सूर्य, मंगल व बुध का द्वितीय गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुध व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

इस सप्ताह 16 सितम्बर के बाद सूर्य बुध व मंगल का इस राशि में गोचर लाभदायक है। जाँब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। मंगलवार से शुक्रवार तक रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:

इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु राशि में फिर मकर में गोचर जाँब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। जाँब में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

इस सप्ताह 16 सितम्बर के बाद सूर्य व चन्द्र गोचर जाँब में प्रगति देगा। सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य की स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व वृश्चिक राशि से लाभ है। 16 के बाद सूर्य व मंगल का दशम गोचर लाभ दे सकता है।पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

शनि का मकर व चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। 16 सितम्बर के बाद मंगल व सूर्य का एक साथ इस राशि से भाग्य भाव में आना शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।अन्न दान करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव व हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। 16 सितम्बर के बाद सूर्य व मंगल के सिंह गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को भोजन खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

इस सप्ताह 16 सितम्बर के बाद मंगल सूर्य व बुध इस राशि से सप्तम रहेंगे। सोमवार तक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण में प्रगति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। सोमवार को यात्रा के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat