लाइव टीवी

Love Horoscope weekly:12 से 18 सितंबर का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, जानिए किसे मिलेगा प्यार, किसे होगी परेशानी

Updated Sep 12, 2021 | 08:04 IST

Love Horoscope weekly 12 september to 18 september 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में है।
  • शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।

Love Horoscope Weekly in Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।

यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में है। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक में है।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 12th to 18th September 2021

मेष-  शुक्र सप्तम है। प्रेम में रोमांटिक नेचर देता है। शारीरिक आकर्षण बढ़ता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र तुला में है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय तुला राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। चन्द्रमा वृश्चिक में है। मंगल व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।आपका लव पार्टनर दिल से आपको प्यार करता है।

मिथुन-नेत्रों में सौंदर्य बोध होना चाहिए।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। पँचम गोचर शुक्र परिवार तक आपके प्रेमी को ले जाएगा।                                           

कर्क- शुक्र इस राशि से चतुर्थ हैं।शुक्र व मंगल  शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्रेमी के हाथ से बने भोजन का रसास्वादन करेंगे। प्यार का गुलिस्तां प्रेमी को दें।आपकी नजरों में तो प्रेम का अर्थ दिल से समर्पण ही है।

सिंह- लव पार्टनर की दूरी से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके राशि से तृतीय अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं।

कन्या- प्यार में कोई उलाहना मत दें। खूबसूरत यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को डायमंड रिंग देने से शुक्र का रोमांटिक प्रभाव बढ़ेगा। 

तुला-इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र इसी राशि में है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का स्वराशि में होना। क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर विवाह के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है।प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वादश शुक्र भाग्यवृद्धिकारक है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है।

धनु- एकादश शुक्र लाभ देगा।मंगल दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। चन्द्रमा के बीज मंत्र को पढ़ें।

मकर- इस सप्ताह शनि इसी राशि में है।दशम गोचर शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है।प्रेमी संग हवाई यात्रा का संयोग है।


कुंभ - गुरु इसी राशि में है। शुक्र नवम गोचर रत है।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ सुंदर फूल मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र अष्टम है।प्रेमी संग दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। खूबसूरत पेंटिंग जिसमें हरे भरे पेड़ों के बीच विहंगों के चित्र बने हों, उसे प्रेमी को दें।प्रेम में विवाद का स्थान नहीं होता।  

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat