लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 मार्च 2021: सिंह के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर, मीन के जातक स्वास्थ्य के लिए रहें सचेत

Updated Mar 01, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल,1 मार्च 2021: आज चन्द्रमा कन्या राशि में है व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 1 march 2021
मुख्य बातें
  • आज मेष के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कन्या राशि में है व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

पढ़ें अपना 1 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: छात्रों के लिए गुरु व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। व्यवसाय में प्रगति का मार्ग बन सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है व किसी नए कार्य में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे।नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज चन्द्र गोचर धार्मिक कृत्यों में लाभ देंगे। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में अकस्मात लाभ की संभावना है। जॉब में प्रगति करेंगे।सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  चन्द्रमा व सूर्य व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे।जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व बुध कोई नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। आसमानी रंग शुभ है। 


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में धन का आगमन संभव है। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस देंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।अन्न दान करें। लाल रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति प्रदान करेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में प्रोग्रेस है। पीला रंग शुभ है। जॉब में किसी रुके धन आगमन होने के संकेत हैं।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  जॉब में शनि व चन्द्र गोचर प्रगति देंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। तिल का दान करें। सफेद रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल है। अब बिजनेस में सफलता की प्राप्ति का समय है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: मंगल व गुरु का शुभ प्रभाव जॉब में कोई नया दायित्व निर्वहन प्रारंभ करवा सकता है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat