लाइव टीवी

राशिफल, 19 June 2020: कुम्भ राशि के जॉब में प्रगति के संकेत, इन राशि वाले कार्य को देंगे सकारात्मक दिशा

Updated Jun 19, 2020 | 07:44 IST

राशिफल: मिथुन राशि वालों के धन का अनायास व्यय होगा। जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे वृश्चिक राशि वाले। कर्क राशि वालों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

Loading ...
मुख्य बातें
  • गाय को गुड़ खिलाएं मेष राशि वाले
  • कर्क राशि के लोगों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ
  • धनु राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा वृष राशि में है। ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर तथा कुम्भ राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 19 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  जॉब में प्रमोशन या परिवर्तन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में किसी नई कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध इस समय इसी राशि में है। धन का अनायास व्यय होगा। आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नीला रंग शुभ है। सिंह व धनु राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा। अन्न दान करें। व्यवसाय में लाभ रहेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर इस राशि के लिए शुभ है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता प्राप्ति का है। सरकारी कार्य बनेंगे। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। आज मन को धार्मिक कार्यों में लगाने का दिवस है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। किसी कन्या या मिथुन राशि के मित्र का सहयोग प्राप्त होना चाहिए।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएगा। जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। शनि न्याय का कारक ग्रह है। आप जो भी कार्य करते हैं उसको आज सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  धार्मिक भावना से मन हर्षित रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्र गोचर लाभ देगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat