लाइव टीवी

राशिफल, 18 June 2020: मिथुन राशि के जातक रखें सेहत का ख्याल, गाय को गुड़ खिलाएं इस राशि के लोग

Updated Jun 18, 2020 | 07:54 IST

आज का राशिफल: वृष राशि वालों के उन्नति के मार्ग बनेंगे। वृश्चिक राशियों को जॉब में नए पद की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे मीन राशि के जातक।

Loading ...
मुख्य बातें
  • कन्या राशि वालों को व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी
  • अरण्यकाण्ड का पाठ करें मीन राशि के जातक
  • धनु राशि के वाहन क्रय करने का विचार बनेगा

आज का राशिफल: आज का दिन कुछ नया करने का है। प्रातःकाल ईश्वर के पूजा पाठ के बाद ही दिन की शुरूआत करें। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुंभ व मकर राशि के स्टूडेंट सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 18 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेगा वहीं जॉब में आज संघर्ष रहेगा तथा कोई भी असावधानी बाद में परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में कोई नई जिम्म्मेदारी मिलेगी तथा उन्नति के मार्ग बनेंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आपका मनोबल कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। राहु व बुध का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा देगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: बहुत दिनों बाद किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने में सफलता प्राप्त होगी। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति देंगे। व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। भगवान शिव व सूर्य की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें। आज संतान के विवाह हेतु सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध आर्थिक प्रगति देगा। चन्द्रमा आध्यात्मिक बनाएगा। आज जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति की तरफ ले जाएंगे। शनि व मंगल जॉब में थोड़ा तनाव दे रहे हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा आपके व्यवसाय को  विस्तार देने की योजना बनाएंगे। जॉब में नए पद की प्राप्ति हो सकती है। चन्द्रमा व गुरु स्वास्थ्य से लाभ दर्शा रहा है।पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएंगे। धन का व्यय होगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा आपके मन में आध्यात्मिक विचारों का समावेश कराएंगे। नीला रंग शुभ है। तिल दान करें। जमीन या मकान क्रय करने की तरफ बढ़ेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ है। हरा रंग शुभ है। आज धन का आगमन होना चाहिए। अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्र सफल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। घर पर ही किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat